Gold Price Review: सोना 839 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 2074 रुपये हुई कमजोर
शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के भाव गिरने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 839 रुपये गिरकर 50416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी काफी सस्ती हो...
शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के भाव गिरने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 839 रुपये गिरकर 50416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी काफी सस्ती हो गई है। 16 नवंबर की तुलना में चांदी हाजिर 2074 रुपये कमजोर हो चुकी है। 20 नवंबर को सर्राफा बाजारों में चांदी 62027 रुपये पर बंद हुई थी। अगर नवंबर में अब तक की गिरावट की बात करें तो सोना 433 रुपये सस्ता हुआ है। 29 अक्टूबर को सोने का रेट 50840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इसके उलट चांदी 2101 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। 29 अक्टूबर को ही चांदी हाजिर 59926 रुपये पर बंद हुई थी।
पीक से 5847 रुपये सस्ता है सोना
सात अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 5847 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 13981 रुपये टूट चुकी है।
नवंबर में अबतक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख | सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) |
20 नवंबर 2020 | 50407 | 62027 |
19 नवंबर 2020 | 50344 | 61505 |
18 नवंबर 2020 | 50627 | 62605 |
17 नवंबर 2020 | 51054 | 63386 |
16 नवंबर 2020 | 51246 | 64101 |
13 नवंबर 2020 | 50849 | 62700 |
12 नवंबर 2020 | 50702 | 62797 |
11 नवंबर 2020 | 50708 | 62440 |
10 नवंबर 2020 | 50665 | 61784 |
09 नवंबर 2020 | 52420 | 66052 |
6 नवंबर 2020 | 52473 | 65845 |
05 नवंबर 2020 | 51532 | 62799 |
04 नवंबर 2020 | 51306 | 61243 |
03 नवंबर 2020 | 51242 | 62250 |
02 नवंबर 2020 | 51037 | 61867 |
29 अक्टूबर 2020 | 50840 | 59926 |
स्रोत: IBJA
दाम घटने की पांच वजह
- रुपया समेत अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी
- कोरोना का टीकी बनने को लेकर सकारात्मक खबरें
- अमेरिकी सरकार द्वारा छोटे उद्योगों के लिए मदद की तैयारी
- वैश्विक स्तर पर राजनैतिक उठापटक
- चीन का भारत और अमेरिका समेत अन्य देशों से तनाव
सोना अगले एक साल में हो सकता है 60 हजारी
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। इसके बावजूद मौजूदा निचले स्तर को देखते हुए सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है।
यह भी पढ़ें: SBI Big Alert: एसबीआई के ग्राहक हैं तो आज हो सकते हैं परेशान
हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और अमेरिका-चीन में तनाव कम होने की उम्मीद से भी शेयरों की और रुझान बढ़ा है। जबकि सोने को लेकर रुझान कम हुआ है। ऐसे में सोने में निकट भविष्य में बहुत तेज उछाल की उम्मीद नहीं है।