Gold Price Today 8th December 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 846 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50045 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी 2,244 रुपये महंगी होकर 64392 रुपये प्रति किलो पर खुली। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: EPFO: खाताधारक पूछ रहे हैं कब तक आएगा PF का ब्याज- नहीं हुआ ट्रांसफर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 7 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 8 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 7 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50045 | 49199 | 846 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49845 | 49002 | 843 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45841 | 45066 | 775 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37534 | 36899 | 635 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29276 | 28781 | 495 |
Silver 999 | 64392 Rs/Kg | 62148 Rs/Kg | 2,244 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
Gold Price Latest: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें आज का भाव