Gold Price Today 16th Feb 2021 : आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में मामूली बदलाव देखने को मिला। आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव सोमवार के मुकाबले मात्र 78 रुपये तेज होकर 47359 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और अंत में 126 रुपये की कुल तेजी के साथ 47407 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी 305 रुपये महंगी होकर 69819 रुपये प्रति किलो के दर से खुली और कारेाबार के अंत में 290 रुपये चढ़कर 69804 रुपये पर बंद हुई।
यह भी पढ़ें: महंगाई की पिच पर पेट्रोल-डीजल की धुआंधार बैटिंग जारी, अपने पहले शतक से केवल 13 पैसे दूर, डीजल दे रहा पूरा साथ
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 16 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 16 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 15 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 47407 | 47281 | 126 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 47217 | 47092 | 125 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 43425 | 43309 | 116 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35555 | 35461 | 94 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27733 | 27659 | 74 |
Silver 999 | 69804 Rs/Kg | 69514 Rs/Kg | 290 Rs/Kg |
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
दिल्ली सर्राफा बाजार: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना नौ रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले सोमवार को सोना 46,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 95 रुपये के लाभ के साथ 69,530 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 69,435 रुपये प्रति किलो था।
यह भी पढ़ें: वायदा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी और हुई मजबूत, कच्चातेल गिरा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''सोने की वैश्विक कीमत के सीमित दायरे में बने रहने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में नौ रुपये की मामूली गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।