Gold Price Latest: शादी के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Price Today 30th March 2021 : शादी-विवाह के सीजन से पहने सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव...
Gold Price Today 30th March 2021 : शादी-विवाह के सीजन से पहने सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 187 रुपये सस्ता होकर 44,468 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी 975 रुपये गिरकर 63683 रुपये पर आ गई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 30 मार्च 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 30 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 26 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
|
Gold 999 (24 कैरेट) | 44468 | 44655 | -187 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 44290 | 44476 | -186 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 40733 | 40904 | -171 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 33351 | 33491 | -140 |
Gold 585 (14 कैरेट) | 26014 | 26123 | -109 |
Silver 999 | 63683 | 64658 Rs/Kg | -975 Rs/Kg |
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गिरे दाम
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में नरमी आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोना 138 रुपये की गिरावट के साथ 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी का भाव भी 320 रुपये की गिरावट के साथ 63,212 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,698 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी 24.49 डॉलर प्रति औंस पर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने के कारण न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज में सोना दो सप्ताह के निम्न स्तर तक चला गया जिससे सोने में बिकवाली नजर आ रही है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।