Gold Price Today 17th Feb 2021: आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में 18 कैरेट सोने का भाव 35000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना जिसमें ज्यादातर सोने के गहने बनाए जाते हैं, उसका रेट कम होकर 42,813 रुपये हो गई है। आज यानी बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव मंगलवार के मुकाबले 668 रुपये सस्ता होकर 46,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी 957 रुपये सस्ती होकर 68,847 रुपये प्रति किलो के दर से खुली।
यह भी पढ़ें: महंगाई की पिच पर पेट्रोल-डीजल की धुआंधार बैटिंग जारी, अपने पहले शतक से केवल 13 पैसे दूर, डीजल दे रहा पूरा साथ
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 17 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 16 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 46739 | 47407 | -668 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 46552 | 47217 | -665 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 42813 | 43425 | -612 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35054 | 35555 | -501 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27342 | 27733 | -391 |
Silver 999 | 68847 | 69804 Rs/Kg | -957 Rs/Kg |
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
दिल्ली में सोने में 717 रुपये और चांदी में 1,274 रुपये की गिरावट
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिररावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 717 रुपए के नुकसान के साथ 46,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले मंगलवार को सोना 46,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,274 रुपये गिरकर 68,239 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 69,513 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमत में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 717 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।