Gold Price Today 20th November 2020: आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी नजर आई। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 72 रुपये मंहगा होकर 50416 रुपये पर खुला और शाम को 63 रुपये की तेजी के साथ 50407 रुपये पर बंद हुआ। वहीं कल यानी गुरुवार को सोने का भाव 50,344 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के भाव में 445 रुपये की तेजी आई और दाम 61950 रुपये पर पहुंच गया और शाम को 62,027 रुपये पर बंद हुआ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 20 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
सोने का फाइनल रेट
धातु | 20 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 19 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50407 | 50344 | 63 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50205 | 50142 | 63 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46173 | 46115 | 58 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37805 | 37758 | 47 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29488 | 29451 | 37 |
Silver 999 | 62027 Rs/Kg | 61505 Rs/Kg | 522 Rs/Kg |
सोना 65 रुपये तेज, चांदी भी चमकी
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शुक्रवार को 65 रुपये और चांदी भाव 298 रुपये की तेजी के साथ बंद हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखा है। सोने की कीमत 65 रुपये की वृद्धि के साथ 49,551 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी भाव 298 रुपये की तेजी के साथ 61,232 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,486 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं चांदी 60,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि हाजिर बाजार में दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 65 रुपये तेज रहा। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार का असर घरेलू बाजार पर होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,868 और चांदी भाव 24.15 डॉलर प्रति औंस रहा।
सोने और चांदी का सुबह का रेट
धातु | 20 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 19 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50416 | 50344 | 72 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50214 | 50142 | 72 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46181 | 46115 | 66 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37812 | 37758 | 54 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29493 | 29451 | 42 |
Silver 999 | 61950 Rs/Kg | 61505 Rs/Kg | 445 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
यह भी पढ़ें: सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी गिरे भाव, जानें आज का रेट