Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold Price Gold became cheaper by more than 2 thousand rupees in June silver also broken

Gold Price: जून में 2 हजार रुपये से अधिक सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी, इनवेस्टमेंट के लिए एक्सपर्ट दे रहे हैं यह सलाह

Gold Latest Price: 1 जून से अबतक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 20 दिनों में गोल्ड 2,053 सस्ता हुआ है, वहीं चांदी 3,726 रुपये टूटी है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की...

Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sun, 20 June 2021 02:59 PM
हमें फॉलो करें

Gold Latest Price: 1 जून से अबतक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 20 दिनों में गोल्ड 2,053 सस्ता हुआ है, वहीं चांदी 3,726 रुपये टूटी है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 47,266 रुपये थी, वहीं चांदी 68,687 रुपये प्रति दस ग्राम थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक जून में अबतक देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...

तारीख और दिन सोने का सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) चांदी का सुबह का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

18 जून 2021 47201 47266 68379 68687
17 जून 2021 47611 47566 70079 69520
16 जून 2021 48529 48397 71390 71393
15 जून 2021 48619 48598 71359 71202
14 जून 2021  48475 48345 71368 71340
11 जून 2021  49248 49028 73353 72139
10 जून 2021 48843 48750 71173 71224
09 जून 2021 49039 488981 70915 70819
08 जून 2021  49047 49031 71294 71331
07 जून 2021 48760 48806 70660 70750
04 जून 2021 48567 48578 70308 70167
03 जून 2021 49211 49002 71700 71240
02 जून 2021 49278 49218 71482 71351
01 जून 2021 49422 49319 72448 72413

वायदा बाजार की स्थिति

विदेशों में पीली धातु में रही भारी गिरावट के दबाव में पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी सोना 4.40 प्रतिशत और चाँदी 6.43 प्रतिशत की गिरावट में रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 2,152 रुपये यानी 4.40 प्रतिशत उतरकर सप्ताहांत पर 46,728 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 2,125 रुपये यानी 4.36 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 46,592 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति संबंधी बयान के बाद दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा। फेड ने बुधवार को जारी अपने बयान में संभावना व्यक्त की है कि वर्ष 2023 तक नीतिगत ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना है। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 104.25 डॉलर (5.55 प्रतिशत) लुढ़ककर 1,772.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 115.60 डॉलर (6.15 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 1,763.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चाँदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 4,647 रुपये कमजोर हुई और सप्ताहांत पर 67,58० रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 4,425 रुपये की गिरावट के साथ 67,820 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 2.07 डॉलर (7.41 प्रतिशत) की साप्ताहिक नरमी के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मोतीलाल ओसवाल से जुड़े अमित सजेजा बताते हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं। ऐसे निवेशकों को अगले दो से चार दिन तक नजर बनाए रखनी चाहिए। एक बार जब कीमतों में उछाल आना शुरू हो फिर इनवेस्टमेंट करना ज्यादा बेहतर रहेगा। माना जा रहा है कि इस साल दीपावली तक सोने के भाव 53 हजार के ऊपर जा सकते हैं।

2020 में 28 फीसदी महंगा हुआ था सोना

साल 2020 सोने के लिए बहुत ही शानदार साबित हुआ था। सोने की कीमत करीब 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई थी। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 25 फीसदी महंगा हुआ था। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी। 2020 में सोने के दाम में तगड़ी तेजी की वजह कोरोना वायरस रहा, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें