Gold Price Today 27th January 2021: आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार के मुकाबले आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 337 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49,079 रुपये पर खुला और 441 रुपये सस्ता होकर बंद हुआ। जबकि चांदी के भाव में 749 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ खुली औ बाद में इसमें 953 रुपये की गिरावट देखी गई । बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को अरबों डॉलर का झटका, दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान और फिसले
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 27 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
फाइनल रेट
धातु | 27 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48975 | 49416 | - 441 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48779 | 49218 | - 439 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44861 | 45265 | - 404 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36731 | 37062 | - 331 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28650 | 28908 | - 258 |
Silver 999 | 65750 Rs/Kg | 66703 Rs/Kg | - 953 Rs/Kg |
दिल्ली में सोने में 231 रुपये और चांदी में 256 रुपये की गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 231 रुपये की गिरावट के साथ 48,421 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने पिछले कारोबारी सत्र में 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 256 रुपये टूटकर 65,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी। पिछला बंद भाव 65,870 रुपये प्रति किलोग्राम का था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की बहुमूल्य धातुओं के भाव क्रमश: 1,850 डॉलर और 25.41 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे। मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी के अनुसार, आज दिन के उत्तरार्द्ध में सामने आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के संबंध में फैसले आने से पहले सोने की कीमतों में स्थिरता रही जहां निवेशकों को दुनिया की विशालतम अर्थव्यवस्था की ओर से एक प्रोत्साहन पैकेज मिलने का इंतजार है।
सुबह का रेट
धातु | 27 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49079 | 49416 | -337 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48882 | 49218 | - 336 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44956 | 45265 | -309 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36809 | 37062 | - 253 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28711 | 28908 | - 197 |
Silver 999 | 65954 Rs/Kg | 66703 Rs/Kg | -749 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।