Gold Price Today 24th November 2020: कोरोना वैक्सीन आने की दिशा में तेजी से काम होने की खबरों और शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये के मानसिक स्तर से भी नीचे आ गया। आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 916 रुपये की गिरावट आई। सोने का दाम 49,388 रुपये पर खुला और शाम को सोने का भाव 1,329 रुपये सस्ता होकर 48,975 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी 1,374 रुपये सस्ती होकर 60,112 रुपये पर कारोबार करती दिखी और शाम को 59704 रुपये पर बंद हुई।
यह भी पढ़ें: सोना फिर हो सकता है 45 हजारी, जानें क्या है वजह
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
फाइनल रेट
धातु | 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 20नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48975 | 50304 | -1,329 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48779 | 50103 | -1,324 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44861 | 46078 | -1,217 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36731 | 37728 | -997 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28650 | 29428 | -775 |
Silver 999 | 59704 Rs/Kg | 61486 Rs/Kg | -1,782 Rs/Kg |
दिल्ली में 1,049 रुपये सस्ता हुआ सोना
वैश्विक बाजार में कमजोरी के संकेतों और रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 1,049 रुपये की गिरावट के साथ 48,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बिकवाली दबाव के कारण चांदी भी 1,588 रुपये की गिरावट के साथ 59,301 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गयी। पिछले सत्र में इका बंद भाव 60,889 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,830 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
इन कारणों से आई सोने की कीमतों में गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि कोविड-19 के टीके के संदर्भ में उम्मीद बढ़ने और बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभाव संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
सोने का सुबह का रेट
धातु | 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 20नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49388 | 50304 | -916 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49190 | 50103 | -913 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45239 | 46078 | -839 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37041 | 37728 | -687 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28892 | 29428 | -536 |
Silver 999 | 60112 Rs/Kg | 61486 Rs/Kg | -1,374 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
यह भी पढ़ें: सोना 839 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 2074 रुपये हुई कमजोर