Gold Price Today 25th November 2020: कोरोना वैक्सीन आने की दिशा में तेजी से काम होने की खबरों और शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। कल मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये गिरा था। आज 10 ग्राम सोने का भाव कल के रेट की तुलना में 170 रुपये गिराव आई। देश भर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,805 रुपये रहा। वहीं चांदी का दाम 68 रुपये की गिरावट के साथ 59,636 रुपये पर खुला।
यह भी पढ़ें: 45 हजार रुपये से नीचे भी जा सकता है सोना, जानें क्यूं गिर रहे हैं दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 25 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
सोने-चांदी का फाइनल रेट
धातु | 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 24 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48935 | 48975 | -40 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48739 | 48779 | -40 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44824 | 44861 | -37 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36701 | 36731 | -30 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28627 | 28650 | -23 |
Silver 999 | 60191 Rs/Kg | 59704 Rs/Kg | -487 Rs/Kg |
कल दिल्ली सर्राफा बाजार में आई तेजी
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 45 रुपये की तेजी के साथ 48,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसी प्रकार चांदी की कीमत भी 407 रुपये की तेजी के साथ 59,380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,228 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी का बंद भाव 58,973 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी 23.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
सोने-चांदी का सुबह का रेट
धातु | 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 24 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48805 | 48975 | -170 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48610 | 48779 | -169 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44705 | 44861 | -156 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36604 | 36731 | -127 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28551 | 28650 | -99 |
Silver 999 | 59636 Rs/Kg | 59704 Rs/Kg | -68 Rs/Kg |
इन कारणों से आई सोने की कीमतों में गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि कोविड-19 के टीके के संदर्भ में उम्मीद बढ़ने और बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभाव संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 49000 रुपये के नीचे आया 10 ग्राम सोने का भाव, जानें कितना सस्ता हुआ सोना