Gold Price Today 18th January 2021 : आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 289 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49038 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 284 रुपये सस्ती होकर 65136 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना 44919 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 48842 रुपये और 18 कैरेट सोना 36779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान: क्या बजट के बाद सम्मान निधि 9000 रुपये हो जाएगी?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 18 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 15 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49038 | 49327 | -289 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48842 | 49129 | -287 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44919 | 45184 | -265 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36779 | 36995 | -216 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28687 | 28856 | -169 |
Silver 999 | 65136 Rs/Kg | 65420 Rs/Kg | -284 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।