Gold Price Today 18th November 2020: कोविड-19 के टीके के सफल परीक्षण की खबर का असर गोल्ड बाजार पर भी नजर आने लगा है। आज फिर देशभर के सर्राफा बााजर में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव मंगलवार के भाव की तुलना में 261 रुपये सस्ता हुआ। सोने का भाव 50,793 रुपये के स्तर पर खुला। शाम को 427 रुपये की गिरावट के साथ 50627 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 643 रुपये की गिरावट आई। शाम को चांदी का भाव 781 रुपये गिरकर 62605 रुपये पर आ गया।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट
सोने का रेट
धातु | 18 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 17 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50627 | 51054 | -427 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50424 | 50850 | -426 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46374 | 46765 | -391 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37970 | 38291 | -321 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29617 | 29867 | -250 |
Silver 999 | 62605 | 63386 | -781 |
दिल्ली में सोना 357 रुपये सस्ता, चांदी भी टूटी
रुपये में सुधार और निवेशकों की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 357 रुपये सस्ता हो गया। सोने की कीमत गिरावट के साथ 50,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पहले कारोबार दिन में सोना 50,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भाव भी 532 रुपये की गिरावट के साथ 62,693 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार के कारोबारी सत्र में यह भाव 63,171 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक कीमतों में मजबूती के बावजूद केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण रुपये के मूल्य में भारी सुधार होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 357 रुपये की गिरावट आई। पटेल ने कहा कि एक महीने में कोविड-19 के टीके के कारे में इरे सकारात्मक घोषणाओं को लेकर निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा में खरीद करने को लेकर सतर्कता का रुख अख्तियार करने लगे जिससे सोने की कीमतों में नरमी दिखी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,882 डॉलर, जबकि चांदी का भाव भी तेजी के साथ 24.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सोने का सुबह का रेट
धातु | 18 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 17 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50793 | 51054 | -261 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50590 | 50850 | -260 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46526 | 46765 | -239 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38095 | 38291 | -196 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29714 | 29867 | -153 |
Silver 999 | 62743 | 63386 | - 643 |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।