Gold Price Today: 24 से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताज भाव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 26th May 2020: मंगलवार को सभी तरह के सोना हाजिर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली
  • 24 कैरेट सोना यानी गोल्ड 999 का भाव शुक्रवार के मुकाबले 301 रुपया सस्ता होकर 46799..
Gold Price Today: 24 से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताज भाव

Gold-Silver Price Today 26th May 2020: मंगलवार को सभी तरह के सोना हाजिर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना यानी गोल्ड 999 का भाव शुक्रवार के मुकाबले 301 रुपया सस्ता होकर 46799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 294 रुपये की गिरावट देखने को मिली। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 276 रुपये टूटकर 42868 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।

अगर सुबह की बात करें तो शुक्रवार के मुकाबले मंगलवार 26 मई को सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता था वहीं चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा था। सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 47090 रुपये पर बिका। इससे पहले यह शुक्रवार को 47100 रुपये पर था। आज चांदी के भाव में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, यूं करें चेक

940 रुपये प्रति किलो उछाल के साथ चांदी 47985 रुपये पर पहुंच गई । वहीं 23 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 26 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे..

26 मई फाइनल रेट

धातु26 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)22 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 9994679947100-301
Gold 9954661746911-294
Gold 9164286843144-276
Gold 7503509935325-226
Gold 5852737727554-177
Silver 99947625 Rs/Kg47045 Rs/Kg580 Rs/Kg

क्या है गोल्ड 999

हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।

26 मई सुबह का रेट

धातु26 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)22 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 9994709047100-10
Gold 9954690146911-10
Gold 9164313443144-10
Gold 7503531835325-7
Gold 5852754827554-6
Silver 99947985 Rs/Kg47045 Rs/Kg940 Rs/Kg

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

लॉकडाउन में बन रहे रिकॉर्ड

पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह कीर्तिमान भी 18 मई को टूट गया। सोना 47861 रुपये पर पहुंच गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,