Gold Price Today 25th January 2021 : आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49186 रुपये पर खुला। जबकि चांदी के भाव में 615 रुपये प्रति किलो की उछाल देखी गई है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को अरबों डॉलर का झटका, दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान और फिसले
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 25 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 22 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49186 | 49140 | 46 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48989 | 48943 | 46 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45054 | 45012 | 42 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36890 | 36855 | 35 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28774 | 28747 | 27 |
Silver 999 | 66407 Rs/Kg | 65792 Rs/Kg | 615 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।