Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold fell behind silver July gold rose rs 4857 and silver rs 14320

सोना चांदी से रह गया पीछे, जुलाई में गोल्ड 4857 तो सिल्वर 14320 रुपये उछली

पूरे जुलाई में सोने-चांदी कीमतों में आग लगी रही। दुनिया में जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे थे, करीब-करीब उसी रफ्तार से सोने-चांदी की कीमतें भी बढ़ रही थी। बीते माह सोने ने कई रिकॉर्ड स्थापित...

सोना चांदी से रह गया पीछे, जुलाई में गोल्ड 4857 तो सिल्वर 14320 रुपये उछली
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 Aug 2020 10:16 AM
हमें फॉलो करें

पूरे जुलाई में सोने-चांदी कीमतों में आग लगी रही। दुनिया में जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे थे, करीब-करीब उसी रफ्तार से सोने-चांदी की कीमतें भी बढ़ रही थी। बीते माह सोने ने कई रिकॉर्ड स्थापित किए। आखिरी दिन सोना अपने ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे बंद हुआ था। जुलाई में सोने ने करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई वहीं चांदी इस मामले में सोने से आगे निकल गई। चांदी जुलाई में 14320 रुपये प्रति किलो चढ़ी। एक जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48980 रुपये प्रति 10 ग्राम था वहीं चांदी 49655 रुपये प्रति किलो।

 

82000 रुपए से पार जा सकता है सोना

दो साल में सोने ने 55% रिटर्न दिया, पिछले छह महीने में ही 24% तक बढ़ इसकी कीमत बढ़ चुकी है। वहीं इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी कहती हैं,  सोना खरीदने का अब भी अच्छा समय है। दिवाली तक कीमत 82000 रुपए से पार जा सकती है।’ विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संकट के बीच जारी वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी का दौर जारी रह सकता है। सोने के दाम में तेजी पिछले एक दशक से जारी है। सितंबर 2018 से सोना 55 फीसद तेज है। इस साल 6 महीने में ही 24 प्रतिशत की तेजी आई है। अगले 2 साल में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 20000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकते हैं।

तारीख सोने का हाजिर भाव (रुपये/10 ग्राम)

चांदी का हाजिर भाव (रुपये/ किलो ग्राम)

30 जुलाई 2020 53,743 63,975
29 जुलाई 2020 53,013 64,300
28 जुलाई 2020 52,465 62,730
27 जुलाई 2020 52,369 64,505
24 जुलाई 2020 51,124 59,885
23जुलाई 2020 50,703 60,785
22जुलाई 2020 50181 59170
21 जुलाई 2020 49440 54850
20 जुलाई 2020 49,217 52,345
17 जुलाई 2020 49,145 51,740
16जुलाई 2020 49,267 52,085
15 जुलाई 2020 49,250 52,195
14 जुलाई 2020 49,117 51,355
13 जुलाई 2020 49,324 51,780
10 जुलाई 2020 49,320 50,975
09 जुलाई 2020 49,239 51,220
08 जुलाई 2020 49,122 50,140
07 जुलाई 2020 48,444 48,870
06 जुलाई 2020 48,359 49,255
03 जुलाई 2020 48,354 48,555
02 जुलाई 2020 48,308 48,580
01 जुलाई 2020 48,886 49,655

स्रोत: IBJA

क्यों बढ़ रहा सोने-चांदी के दाम

वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन को लेकर बढ़ता तनाव: कोरोना संकट के बाद चीन से दुनिया भर के देशों के रिश्ते बिगड़े हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार, व्यापार सहित कई मोर्चों पर तनाव बढ़ गया है। कोरोना वायरस से निपटने और चीन द्वारा हांगकांग के लिए एक सख्त नया सुरक्षा कानून थोपन की वजह से अमेरिका और चीन में एक नए शीत युद्ध की शुरुआत हो चुकी है।  कोरोना संकट की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। कई देशों को कोविड-19 संक्रमण के सेकेंड वेब की आशंका ने दोबारा लॉकडाउन करने पर मजबूर होना पड़ा। इसका असर शेयर बाजारों पर पड़ रहा है। इस उथल-पुथल भरे माहौल में निवेशक इक्विटी के बजाय सोने-चांदी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें