तीन दिन में सोना 532 रुपये हुआ सस्ता, 53000 रुपये तक पहुंच सकती है 10 ग्राम की कीमत

Jul 06, 2020 10:59 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जून में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने का हाजिर भाव जुलाई में आकर फिसल गया। एक से 3 जुलाई के बीच सोना 532 रुपये सस्ता हुआ है। एक जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48980 रुपये प्रति 10 ग्राम...

तीन दिन में सोना 532 रुपये हुआ सस्ता, 53000 रुपये तक पहुंच सकती है 10 ग्राम की कीमत

जून में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने का हाजिर भाव जुलाई में आकर फिसल गया। एक से 3 जुलाई के बीच सोना 532 रुपये सस्ता हुआ है। एक जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं तीन जुलाई शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 48354 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले अगर जून की बात करें तो 27 जून के बाद से अब तक सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि, चांदी में मामूली गिरावट आई है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का अनुमान है कि दीवाली तक सोना 82000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 

तारीख सोने का हाजिर भाव सुबह (Rs/10Gm)

शाम का भाव

(Rs/10Gm)

3 जुलाई 2020 (शुक्रवार) 48357 48354
2 जुलाई 2020 (गुरुवार) 48490 48308
01 जुलाई 2020 (बुधवार) 48980 48886
30 जून 2020 (मंगलवार) 48534 48559
29 जून 2020 (सोमवार) 48600 48554
26 जून 2020 (शुक्रवार) 48043 48234
25 जून 2020 (गुरुवार) 48236 48137
24 जून 2020 (बुधवार) 48482 48575
23 जून 2020 (मंगलवार) 48075 48120
22 जून 2020 (सोमवार) 48300 48130

बता दें सोने के लिए यह साल अभूतपूर्व है। अब तक यह 20 फीसद से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। अप्रैल-जून तीमाही में यह पिछले चार साल की तुलना में बेहतरीन रिटर्न दिया है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोने में निवेश ज्यादा सुरक्षित है। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण यह एक आकर्षक निवेश बन गया है। 

केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि भारत और चीन सोना नहीं खरीदते हैं तो दाम कुछ कम हो सकते हैं। फिर भी सोना 40 हजार से नीचे नहीं जाएगा। 43 हजार पर खरीदने से बेहतर रिटर्न मिलेगा। ये करेक्शन कोरोना वैक्सीन आने पर दिख सकता है। वहीं इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी कहती हैं, ‘लोगों  को 50000 रुपये पर सोना महंगा लग सकता है, लेकिन सोना खरीदने का अब भी अच्छा समय है। दिवाली तक कीमत 82000 रुपए से पार जा सकती है।’

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,