Gold Price Today 27th November 2020: शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज एक बार फिर सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। शुकवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 165 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48807 रुपये पर खुला और थोड़ा सुधरकर 48829 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 420 रुपये नरम होकर 59840 रुपये प्रति किलो पर खुली और शाम को 60069 रुपये पर बंद हुई। जबकि 22 कैरेट सोना 131 रुपये गिरकर 44727 पर बंद हुआ । आज 22 कैरेट सोना 44707 रुपये पर खुला था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 27 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
शाम का रेट
धातु | 27 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 26 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48829 | 48972 | -143 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48633 | 48776 | -143 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44727 | 44858 | -131 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36622 | 36729 | -107 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28565 | 28649 | -84 |
Silver 999 | 60069 रुपये प्रति किलो | 60260 रुपये प्रति किलो | -191 रुपये प्रति किलो |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी कीमतों में मामूली गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 43 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 48,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
पिछले कारोबारी सत्र में भाव 48,185 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 36 रुपये की साधारण गिरावट के साथ 59,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 59,286 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली लाभ के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.29 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा, ''कोविड-19 महामारी के टीके की प्रगति को लेकर निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया जिससे सोने की कीमत में सुधार आया। आर्थिक प्रोत्साहन की उम्मीद से सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
सोना वायदा कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 48,617 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 100 रुपये यानी 0.21 फीसद की तेजी के साथ 48,617 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 1,895 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.19 फीसद की तेजी के साथ 1,814.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।
यह भी पढ़ें:
वहीं कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 93 रुपये की हानि के साथ 59,780 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 93 रुपये यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 59,780 रुपये प्रति किलो रह गई जिसमें 7,374 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.41 फीसद की हानि के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस रह गई।
सुबह का रेट
धातु | 27 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 26 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48807 | 48972 | -165 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48612 | 48776 | -164 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44707 | 44858 | -151 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36605 | 36729 | -124 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28552 | 28649 | -97 |
Silver 999 | 59840 Rs/Kg | 60260 Rs/Kg | -420 Rs/Kg |
इन वजहों से गिरे सोने के दाम
दुनिया की कई दवा कंपनियां कोरोना का कारगर टीका बनाने के करीब पहुंच चुकी हैं। आने वाले समय में कोरोना का डर कम होने से सोना सुरक्षित निवेश नहीं रह जाएगा। इससे सोने में गिरावट आ रही है। रायटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने से कोविड-19 का टीका आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की तरफ ध्यान जाने लगा। इससे सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें:नया आलू नहीं बिगाड़ पाया पुराने का खेल, हाफ सेंचुरी के बाद बढ़ा 70 की ओर
वहीं अमेरिका में जो बाइडन राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने सत्ता संभालने की तैयारी तेज कर दी है। बाइडन के सत्ता में आने से व्यापार युद्ध थमने की उम्मीद की जा रही है। इससे दुनियाभर में कारोबारी गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। आर्थिक संकट के बादल छंटने से सोने की चमक फीकी पड़ रही है। साथ ही भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में तेज सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में निवेशक सोने की बजाय शेयरों को अधिक तरजीह दे रहे है, इससे भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।