Gold Price Today 24th Feb 2021 : दो दिन की तेजी के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव कम हुए हैं। बुधवार को मंगलवार के मुकाबाले 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 46792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और 46838 पर बंद हुआ। वहीं चांदी 631 रुपये सस्ती होकर 69099 रुपये प्रति किलो के दर से खुली और 69226 पर बंद हुई।
यह भी पढ़ें: इस साल बढ़ेगी सैलरी पर इस वजह से घट जाएगा कैश इन हैंड!
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
शाम का रेट
धातु | 24 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 46838 | 46917 | -79 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 46650 | 46729 | -79 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 42904 | 42976 | -72 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35129 | 35188 | -59 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27400 | 27446 | -46 |
Silver 999 | 69226 Rs/Kg | 69730 Rs/Kg | -504 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार: सोना 148 रुपये टूटा, चांदी में 886 रुपये की गिरावट
वैश्विक बाजारों में बिकवाली और रुपये की विनिमय दर में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 148 रुपये की गिरावट के साथ 46,307 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 886 रुपये घटकर 68,676 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,562 रुपये किलो था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''सोने की वैश्विक कीमत में मंगलवार की बिकवाली और रुपये की विनिमय दर में सुधार के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 148 रुपये की गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 11 पैसे की मजबूती आयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,807 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा जबकि चांदी की कीमत भी 27.63 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 39 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,075 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.04 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,806.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
यह भी पढ़ें: सवा दस करोड़ में बिकी 60 साल पुरानी एक बोतल व्हिस्की
हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 29 रुपये की तेजी के साथ 69,370 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,370 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 9,556 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.83 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
सुबह का रेट
धातु | 24 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 46792 | 46917 | -125 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 46605 | 46729 | -124 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 42861 | 42976 | -115 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35094 | 35188 | -94 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27373 | 27446 | -73 |
Silver 999 | 69099 Rs/Kg | 69730 Rs/Kg | -631 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।