Go First का गजब ऑफर! हवाई यात्रा के लिए सिर्फ 926 रुपये में मिल रहा टिकट, फटाफट करें बुकिंग
Go First Republic Day Offer: अगर आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप बेहद सस्ते में सफर कर सकते हैं, वो भी फ्लाइट से..जी हां! बजट एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) आपको...

इस खबर को सुनें
Go First Republic Day Offer: अगर आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप बेहद सस्ते में सफर कर सकते हैं, वो भी फ्लाइट से..जी हां! बजट एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) आपको यह मौका दे रहा है। दरअसल, गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे (Republic day 2022 ) के मौके पर गो फर्स्ट अपने यात्रियों के लिए 'राइट टू फ्लाई' (Right to Fly Sale) नाम से एक ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत आप सस्ते में हवाई यात्रा कर सकेंगे। एयरलाइन कंपनी (Airline Offer) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में डिटेल्स--
सिर्फ 926 रुपये में मिलेगा टिकट
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गो फर्स्ट Right to Fly Sale ऑफर के तहत यात्रियों को 926 रुपये की शुरुआती कीमत पर टिकट दे रहा है। इस सेल के तहत यात्री 22 जनवरी से 26 जनवरी के बीच बेहद किफायती दाम पर टिकट बुक कर हवाई सफर का लुफ्त उठा सकते हैं।
GO FIRST's #RightToFlySALE is here!
— GO FIRST (@GoFirstairways) January 22, 2022
Book flights at fares starting at just ₹926*!
Know more - https://t.co/EABrFEhAsb pic.twitter.com/RBfcEUlNhW
15 किलो तक सामान ले जाने की छूट
Go First की वेबसाइट के मुताबिक, यह छूट आपको 11 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक की फ्लाइट पर मिलेगी। इस ऑफर में सबसे खास बात यह है कि सफर के दौरान आप 15 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं। हालांकि, यह छूट केवल घरेलू टिकटों पर ही मिलेगी। साथ ही इस ऑफर के तहत यात्री ग्रुप बुकिंग नहीं करा सकते हैं और न ही अन्य ऑफर के तहत इसे क्लब किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 4 छुपे रुस्तम स्टॉक जो निवेशकों को कर रहा मालामाल, पोर्टफोलियो में कर सकते हैं शामिल!
टिकट को करा सकते हैं रिशिड्यूल
Go First के इस स्पेशल ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर यात्रा से तीन दिन पहले तक आप बिना कोई रुपये दिए अपने फ्लाइट टिकट को रिशिड्यूल करा सकेंगे। वहीं, टिकट कैंसिल करने पर कंपनी की स्टैंडर्ड टर्म्स एंड कंडीशन्स अप्लाई होंगे। स्टैंडर्ड कैंसलेशन चार्ज लगेगा।