चीन छोड़कर यूपी आ रही जर्मन जूता कंपनी, आगरा में मिलेगी 10 हजार लोगों को नौकरी

May 18, 2020 10:45 pm ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

जर्मनी की मशहूर फुटवीयर कंपनी वॉन वेल्क्स चीन से अपना कारोबार समेट कर उत्तर प्रदेश के आगरा में शिफ्ट होने जा रही है। यहां लैट्रिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार कर काम करेगी। रिपोर्ट्स के...

चीन छोड़कर यूपी आ रही जर्मन जूता कंपनी, आगरा में मिलेगी 10 हजार लोगों को नौकरी

जर्मनी की मशहूर फुटवीयर कंपनी वॉन वेल्क्स चीन से अपना कारोबार समेट कर उत्तर प्रदेश के आगरा में शिफ्ट होने जा रही है। यहां लैट्रिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार कर काम करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉन वेल्क्स स्वास्थ्य के अनुकूल फुटवीयर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है जो पैरों को आराम देने, घुटने, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने वाले जूते बनाती है। 

जर्मन ब्रांड वॉन वेल्क्स के जूते दुनिया के 80 देशों में करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ ग्राहकों को बेचे जाते हैं। इस कंपनी को 2019 में लॉन्च किया गया था जिसके प्रोडक्ट अब 500 ज्यादा इलाके की टॉप बाजारों में उपलब्ध हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के एमएसएमई राज्य मंत्री उदय भान सिंह ने मीडिया से कहा, 'हम केजा इवर्ज जीम्भ (Casa Everz Gmbh) की ओर इस प्रकार के निवेश से बहुत खुश हैं। क्योंकि राज्य के बहुत ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। यह कंपनी चीन से भारत आ रही है। खासकर उत्तर प्रदेश में।


वहीं लैट्रिक इंडस्ट्रीज के सीईओ अशीष जैन ने कहा कि इस ब्रांड के कोलैबोरेशन से 10,000 से ज्यादा का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।

वॉन वेल्क्स स्वास्थ्य के अनुकूल फुटवीयर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है जो पैरों को आराम देने, घुटने, कमर दर्द और जोड़ों में दर्द से आराम दिलाने वाले जूते बनाती है। केजा इवर्ज जीम्भ (Casa Everz Gmbh) इस ब्रांड वॉन वेल्क्स के मालिक हैं। उन्होंने सम्पूर्ण प्रोडक्शन को चीन से भारत शिफ्ट करने की योजना बनाई है। हाल में सरकार ने विदेशी निवेश के लिए जो कोशिशें की थीं उस दिशा में यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,