ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessGautam adani surpasses ril head mukesh ambani net worth now asia richest person Business News India

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे रईस अरबपति, मुकेश अंबानी से छिना ताज

Gautam Adani Vs Mukesh Ambani: अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी अब एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बन गए हैं। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली है। दिलचस्प बात ये है कि गौतम अडानी ने भारत के ही मुकेश...

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे रईस अरबपति, मुकेश अंबानी से छिना ताज
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 24 Nov 2021 07:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Gautam Adani Vs Mukesh Ambani: अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी अब एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बन गए हैं। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली है। दिलचस्प बात ये है कि गौतम अडानी ने भारत के ही मुकेश अंबानी को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि लंबे समय से मुकेश अंबानी शीर्ष अरबपति बने हुए थे। 

किसकी कितनी दौलत: ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। आपको यहां बता दें कि मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। 

हालांकि, दौलत आंकने वाली वेबसाइट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। वेबसाइट पर अब भी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम अडानी की रैंकिंग 13वीं है। ये संभव है कि अगले 24 घंटे में वेबसाइट पर रैंकिंग अपडेट हो जाए।

क्यों गिरी अंबानी की दौलत: दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस और सऊदी अरामको के बीच डील कैंसिल होने की वजह से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इस डील पर नए सिरे से मंथन होगा। करीब तीन साल के प्रयास के बाद डील कैंसिल होने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है। 

रॉकेट की रफ्तार बढ़ रहा Paytm का स्टॉक, फिर भी नुकसान में हैं ये निवेशक

किस कंपनी का क्या हाल: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव- 2350.90 रुपए (1.48 फीसदी नुकसान) है। वहीं, मार्केट कैपिटल 14 लाख 91 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, गौतम अडानी की कंपनियों का शेयर भाव कुछ इस तरह है।

-अडानी एंटरप्राइजेज: शेयर भाव- 1754.65 रुपए (2.76 फीसदी बढ़त), मार्केट कैपिटल- 1,92,978 करोड़ रुपए
-अडानी टोटल: शेयर भाव-1648.35 रुपए (1.58 फीसदी नुकसान), मार्केट कैपिटल-1,81,287 करोड़ रुपए
-अडानी ग्रीन एनर्जी: शेयर भाव- 1387.70 रुपए (1.37 फीसदी नुकसान), मार्केट कैपिटल- 2,17,038 करोड़ रुपए
-अडानी पोर्ट: शेयर भाव-762.75 रुपए (4.59 फीसदी बढ़त), मार्केट कैपिटल- 1,55,734 करोड़ रुपए
- अडानी पावर: शेयर भाव- 105.95 रुपए (0.05 फीसदी बढ़त), मार्केट कैपिटल-40,864 करोड़ रुपए
- अडानी ट्रांसमिशन: शेयर भाव-1924.45 रुपए (0.85 नुकसान), मार्केट कैपिटल- 2,11,652 करोड़ रुपए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें