अडानी से जुड़ी कंपनी में पहला बड़ा इस्तीफा, इस शख्स ने छोड़ा डायरेक्टर पद
मुख्य बातें
- Elara Capital में बड़ी हलचल है
- इस कंपनी के डायरेक्टर लॉर्ड जो जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
- आपको बता दें कि लॉर्ड जो जॉनसन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई हैं
हिंडनबर्ग विवाद के बीच गौतम अडानी समूह से जुड़ी ब्रिटेन की कंपनी Elara Capital में बड़ी हलचल है। इस कंपनी के डायरेक्टर लॉर्ड जो जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि लॉर्ड जो जॉनसन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई हैं। वह पिछले साल Elara Capital से जुड़े थे। Elara Capital वही कंपनी है, जिसे हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में संदिग्ध पाया गया है।
एफपीओ को मैनेज करने वाली कंपनी: Elara Capital खुद को कैपिटल मार्केट की कंपनी बताती है जो भारतीय कंपनियों के लिए धन जुटाने या मैनेज करने का काम करती है। यह कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के फॉलो-अन पब्लिक ऑफर यानी एफपीओ के 10 बुकरनर्स में से एक थी।
आपको बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ लॉन्च किया था, जो फुल सब्सक्राइब हुआ। हालांकि, बीते 1 फरवरी को अडानी समूह ने इस एफपीओ को रद्द कर दिया और निवेशकों के पैसे लौटाने की बात कही।
रिसर्च रिपोर्ट में जिक्र: बीते 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी समूह पर अपनी 106 पन्नों की रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में Elara Capital का कई जगह जिक्र है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि Elara Capital द्वारा संचालित मॉरीशस स्थित फंड मैनेजर, अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर मूल्य में हेरफेर करने की योजना का हिस्सा थे। हालांकि, गौतम अडानी समूह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
एसएंडपी ग्लोबल इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 की पहली छमाही तक Elara Capital की संपत्ति प्रबंधन शाखा अडानी एंटरप्राइजेज में तीसरी सबसे बड़ी शेयरधारक थी। अडानी एंटरप्राइजेज में इस कंपनी की 5.1 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

