ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessFacebook cofounder Mark Zuckerberg and Priscilla Chan expecting third child

तीसरी बार पिता बनेंगे मार्क जकरबर्ग, इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्यारा सा मैसेज 

फेसबुक (Facebook) के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक खुशखबरी साझा की है। मार्क जकरर्ग तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।

तीसरी बार पिता बनेंगे मार्क जकरबर्ग, इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्यारा सा मैसेज 
Tarun Singhलाइव मिंट,नई दिल्लीThu, 22 Sep 2022 09:51 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक (Facebook) के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक खुशखबरी साझा की है। मार्क जकरर्ग तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। बता दें, जकरबर्ग की पत्नी प्रसिला चैन (Priscilla Chan) पहले ही दो बेटियों को जन्म दे चुकी हैं। 

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या कुछ लिखा मार्क जकरबर्ग ने? 

38 वर्षीय मार्क जकरबर्ग अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं,“ढेर सारा प्यार, ये जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैक्स और औगस्ट को अगले साल एक नई बहन मिलने वाली है!” इस इंस्टाग्राम पोस्ट की तस्वीर में मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं।  बता दें, मार्क जकरबर्ग की बड़ी बेटी का नाम मैक्सिमा (6) और छोटी बेटी का नाम औगस्ट (5) है। 

55.9 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मार्क जकरबर्ग पहली बार पत्नी प्रसिला चैन से एक पार्टी में मिले थे। दोनों 2003 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके करीब 9 साल बाद 2012 में उन्होंने शादी कर लिया था। हाल ही में इस दंपत्ति ने शादी की दसवीं सालगिरह को धूमधाम से मनाया था। 

1 लाख पर ₹2 करोड़ का रिटर्न, बोनस देने वाली कंपनी ने किया मालामाल

साल 2015 में इस दंपत्ति ने ‘चैन जकरबर्ग’ संस्था की शुरुआत की। इस संस्था को जकरबर्ग दंपत्ति फेसबुक के शेयरों के 99 प्रतिशत वेल्थ दान कर देंगे। इस संस्था का मकसद एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण करना है। ‘चैन जकरबर्ग’ संस्था का फोकस विज्ञान, शिक्षा, न्याय जैसे विषयों पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें