EPFO भेज रहा ब्याज का पैसा, बैलेंस चेक करें, नहीं मिला तो यूं करें शिकायत

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाताधारक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है
  • असल में  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाते में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
  • कई पीएफ खाताधारकों को..
EPFO भेज रहा ब्याज का पैसा, बैलेंस चेक करें, नहीं मिला तो यूं करें शिकायत

अगर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाताधारक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। असल में  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाते में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई पीएफ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पहले ही 8.5 फीसदी का ब्याज क्रेडिट किया जा चुका है। अगर इंतजार के बाद भी आपके पीएफ खाते में ब्याज की रकम नहीं आती है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ईपीएफओ को शिकायत कैसे करें।

व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सर्विस शुरू की थी। इसके जरिए पीएफ खाताधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकते हैं। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस लिंक पर आप अलग-अलग क्षेत्र के व्हाट्सऐप नंबर को देख सकते हैं।

सोशल मीडिया: ईपीएफओ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी शिकायतें सुनता है। ट्विटर, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईपीएफओ से आप सवाल-जवाब पूछ सकते हैं। आपकी शिकायतों का समाधान हो सकता है।

वेबसाइट से शिकायत: आप https://epfigms.gov.in/ वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर 'Register Grievance' पर क्लिक करना होगा। स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

कैसे बैलेंस चेक करें: पहला तरीका-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। 
दूसरा तरीका-आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG ( आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है) लिखकर भेजना होगा। 
तीसरा तरीका-  ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है। 
चौथा तरीका- उमंग ऐप के जरिए भी आप बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,