Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Elon Musk is richer than many countries including Pakistan with a net worth of 340 billion dollar occupying the chair of billionaire No 1 - Business News India

पाकिस्तान समेत कई देशों से अधिक अमीर हैं एलन मस्क, 340 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपति नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज

दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की संपत्ति पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 340 अरब डॉलर की संपत्ति वाले एलन मस्क एशिया सबसे बड़े रईस...

पाकिस्तान समेत कई देशों से अधिक अमीर हैं एलन मस्क, 340 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपति नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 5 Nov 2021 11:37 AM
हमें फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की संपत्ति पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 340 अरब डॉलर की संपत्ति वाले एलन मस्क एशिया सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी से तीन गुना बड़े रईस हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति अभी 94.9 अरब डॉलर है।

अगर देशों की बात करें तो टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के कई देशों से अमीर हैं। उनकी संपत्ति  कोलंबिया की जीडीपी  (300 अरब डॉलर), फिनलैंड की जीडीपी (296 अरब डॉलर) पाकिस्तान की जीडीपी (292 अरब डॉलर),  रोमानिया की जीडीपी (287 अरब डॉलर), पुर्तगाल की जीडीपी (251 अरब डॉलर) और न्यूजीलैंड की जीडीपी (247 अरब डॉलर) से कहीं अधिक है। अगर वह एक देश होते तो इस मामले में वह टॉप 50 में होते। फिलहाल वह अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

             अरबपतियों की तजा लिस्ट

महज चार साल में एलन मस्क की संपत्ति 20 अरब डॉलर से 340 अरब डॉलर पर पहुंच गई। साल 2017 में उनके पास केवल 20 अरब का नेटवर्थ था। मस्क 2018 में घटकर 19.6 अरब डॉलर पर आ गए। इसके बाद उनकी संपत्ति 2019 में भी कुछ खास नहीं बढ़ी और वह 19.9 अरब डॉलर पर ही रह गए। इसके बाद 2020 में उनकी संपत्ति 3 गुने से अधिक उछल कर 68 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वहीं, पिछले एक साल में उनकी संपत्ति करीब 5 गुना बढ़ गई। उनकी संपत्ति में आई उछाल के पीछे टेस्ला के शेयरों में भरी वृद्धि है।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें