ट्रेनों के बाद अब घरेलू उड़ानों के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सीमित ट्रेन सेवाएं शुरू करने के बाद सरकार अब जल्द ही घरेलू यात्री उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर सकती है
  • सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों..
ट्रेनों के बाद अब घरेलू उड़ानों के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

सीमित ट्रेन सेवाएं शुरू करने के बाद सरकार अब जल्द ही घरेलू यात्री उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने कोरोना वायरस 'कोविड-19' से बचाव के लिए हवाई अड्डे की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वे सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

यह भी पढ़ें: पटरी पर लौटेंगी ट्रेनें, 5 फीसद उछले IRCTC के शेयर, 7 महीने में 300% से ज्यादा दिया रिटर्न

सूत्रों का कहना है कि अन्य हवाई अड्डों पर भी सामाजिक दूरी 'सोशल डिस्टेंस' बनाये रखने के लिए की गई तैयारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार नियमित घरेलू उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे सकती है। नागिरक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कई समाचार चैनलों को साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मई के मध्य से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बारे में बाद में विचार किया जायेगा। 

इंडिगो के शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़े

उड़ानें दुबारा शुरू होने की उम्मीद में आज विमान सेवा कंपनियों में शेयरों में तेजी देखी गई। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़ गए।  बीएसई में इंडिगो का शेयर 40.90 रुपये यानी 4.41% उछाल के साथ आज 968.95 रुपये पर पहुंच गया। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के शेयर भी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में रहे।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना, चांदी हुई 725 रुपये मजबूत, जानें 11 मई का रेट

कोविड-19 के मद्देनजर 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है। तब से नियमित घरेलू यात्री उड़ान भी बंद हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से बंद हैं। पहले तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बाद में पहले उसे 19 और फिर 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। इस दौरान मालवाहक विमानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,