कोरोना का असर: कर्ज देने में डर रहे बैंक, RBI में जमा कर रहे हैं पैसा

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सरकार कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कर्ज की आसान उपलब्धता सुनिश्चत करने में लगी है लेकिन बैंक ऐसा करने में शायद दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं
  • बैंक छोटी कंपनियों को लोन देने से कतरा रहे..
कोरोना का असर: कर्ज देने में डर रहे बैंक, RBI में जमा कर रहे हैं पैसा

सरकार कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कर्ज की आसान उपलब्धता सुनिश्चत करने में लगी है लेकिन बैंक ऐसा करने में शायद दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बैंक छोटी कंपनियों को लोन देने से कतरा रहे हैं। बैंक कर्ज देने की जगह रिजर्व बैंक में अपना पैसा रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।

आंकड़ों पर नजर डाले तो बैंकों की ओर से आरबीआई के पास जमा रकम में तेजी से वृद्धि हुई है। 14 मई तक आरबीआई के पास बैंकों ने करीब 7.83 खरब रुपये जमा किए थे। बैंकों को इस जमा पर आरबीआई से 3.75 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

पेंशन जारी करने के लिए अलग प्रक्रियाएं अपना रहे हैं बैंक: सरकार ने दी जानकारी

वहीं, दूसरी तरफ बाजार में तरलता बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकों को प्रोत्साहित कर रहा है कि बैंक कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज दें। इसी दिशा में आरबीआई ने एक माह पहले रिवर्स रेपो रेट में 115 आधार अंक की कटौती किया है। हालांकि, इसका असर बैंकों पर नहीं हुआ है।

क्रिसिल के मुताबिक, बैंकों पर पहले से ही फंसे कर्ज (एनपीए) का दबाव है। इस बीच कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन भी लागू हो गया। लॉकडाउन के कारण जहां आर्थिक गतिविधियां ठप हो गईं हैं। इसके चलते चालू कारोबारी साल में कर्ज की वृद्धि दर घटकर दो से तीन फीसदी पर आ सकती है, जो एक साल पहले छह फीसदी पर थी।

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।