कोरोना का साइड इफेक्ट: उबर करेगा 3000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कोरोना का कहर न केवल इंसानों की सेहत और जान पर पड़ा है बल्कि उनकी नौकरियों पर भी टूट रहा है
  • दुनिया भर में करोड़ों लोग अपनी नौकरी या तो गंवा चुके हैं या फिर उन पर खतरा मंडरा रहा है
कोरोना का साइड इफेक्ट: उबर करेगा 3000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

कोरोना का कहर न केवल इंसानों की सेहत और जान पर पड़ा है बल्कि उनकी नौकरियों पर भी टूट रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोग अपनी नौकरी या तो गंवा चुके हैं या फिर उन पर खतरा मंडरा रहा है। ऑनलाइन टैक्सी प्रोवाइड कराने वाली कंपनी उबर भी वैश्विक स्तर पर 3,000 और नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रहा है। मई में उबर ने 3,700 कर्मचारियों की छटनी करने का ऐलान किया था। उबर ने लगभग 45 कार्यालय स्थानों को बंद करने का प्लान किया है। अगले 12 महीनों में उबर अपने सिंगापुर कार्यालय को भी बंद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान 12 लाख लोगों के खाते में आए 3,360 करोड़ रुपये, मोदी सरकार की इस स्कीम से मिली राहत

उबर के सीईओ दारा खोस्रोशाही नियोक्ताओं को ईमेल में कहा है, "हमने लगभग 3,000 लोगों द्वारा अपने कार्यबल को कम करने और कई गैर-मुख्य परियोजनाओं में निवेश को कम करने के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन निर्णय लिया है। हम सैन फ्रांसिस्को के Pier 70 वाले ऑफिस को बंद कर रहे हैं, वहां से कुछ सहयोगियों को एसएफ में हमारे नए मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया है।"

100 कर्मचारियों की छंटनी करेगी वीवर्क इंडिया

रियल्टी कंपनी एम्बेसी ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी वीवर्क इंडिया अपने बीस प्रतिशत कर्मचारियों यानी करीब 100 लोगों की जून से छंटनी करने वाली है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।   सूत्रों ने कहा कि वीवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करण विरवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को आंतरिक संवाद के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन की लागत कम करने के लिए यह कदम उठा रही है। इस फैसले से लगभग 100 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें: आने वाले दिनों में आर्थिक पैकेज का कई गुना असर होगा: निर्मला सीतारमण

सूत्रों के अनुसार, कंपनी निकाले जा रहे लोगों को नोटिस की अवधि के आधार पर अलग से पैकेज देगी। कंपनी इस साल के अंत तक चिकित्सा बीमा की सुविधा भी जारी रखेगी और इन लोगों को बिना शुल्क के अपने को-वर्किंग केंद्रों का इस्तेमाल करने की भी छूट देगी। वीरवानी ने एक बयान में कहा, '' हमने मुख्य व्यवसाय के आधार पर अपनी टीम की ताकत को अनुकूलित और नियोजित किया है, क्योंकि हम भारत में अपनी दीर्घकालिक व्यापार रणनीति के तहत 2021 की शुरुआत तक लाभ में आने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  कंपनी के पास एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 34 इमारतें हैं, जिनमें 57 हजार से अधिक लोगों के लिए कार्य करने की व्यवस्था है।

स्विगी करेगी 1,100 कर्मचारियों की छंटनी

घर पर खाना डिलिवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने अगले कुछ दिनों में अपने करीब 1,100 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट की वजह से उसके व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसलिए वह देशभर में फैले अपने विभिन्न कार्यालयों और मुख्य कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम करेगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,