शेयर बाजार पर रहेगा अमेरिका-चीन तकरार और कोरोना के कहर का साया
भारतीय शेयर बाजार पर आगामी कारोबारी सप्ताह में अमेरिका व चीन के बीच तकरार और कोरोना के गहराते प्रकोप का साया बना रहेगा। हालांकि, प्रमुख कंपनियों के पिछले वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों और फ्यूचर्स एंड...

भारतीय शेयर बाजार पर आगामी कारोबारी सप्ताह में अमेरिका व चीन के बीच तकरार और कोरोना के गहराते प्रकोप का साया बना रहेगा। हालांकि, प्रमुख कंपनियों के पिछले वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस अनुबंधों की एक्सपायरी को लेकर घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है।
अमेरिका और चीन के बीच तकरार में अब नया मोड़ आ गया है। कोरोनावायरस की उत्पति को लेकर चीन की मंशा पर शक के साथ-साथ व्यापार के मसले पर अमेरिका और चीन पहले से ही टकराव की मुद्रा में हैं और अब हांगकांग के नागरिकों की अधिकारों का हनन करने वाले चीन के नए कानून को लेकर इस टकराव में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
सप्ताह के दौरान इस दिशा में होने वाले घटनाक्रमों पर बाजार की नजर होगी।
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की राह पर है। लिहाजा, वायरस संक्रमण के मामले और कोरोना के कहर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों से जुड़े घटनाक्रम व रिपोर्ट पर निवेशकों की निगाहें टिकी रहेंगी।
इस सप्ताह मई महीने के एफएंडओ अनुबंधों की एक्सपायरी 28 मई को होगी, जिसके बाद कारोबारी अगले महीने के अनुबंधों में अपना पोजीशन बनाएंगे। लिहाजा, घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, सप्ताह के दौरान देश की कई कंपनियां बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी, जिससे बाजार चाल पकड़ेगा।
वहीं, घरेलू और वैश्विक प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ईद पर्व का अवकाश होने के कारण घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, सोमवार को ही एचडीएफसी के बीते वित्त वर्ष की चैथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। वहीं, बुधवार को सन फामार्स्युटिकल्स इंडस्टरीज के वित्तीय नतीजे जारी होने की संभावना है। इसके बाद गुरूवार को ल्यूपिन के वित्तीय नतीजे आएंगे, जबकि शुक्रवार को देश के इन्फ्रास्टरक्चर क्षेत्र के आउटपुट के आंकड़े जारी होंगे, जिसपर बाजार की नजर होगी।
उधर, जापान में भी इसी दिन औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे, जबकि यूरो एशिया के कंज्यूमर कान्फिडेंस के आंकड़े गुरूवार को जारी होंगे। घरेलू शेयर बाजार की चाल तय करने में इसके अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल की भी अहम भूमिका होगी। इसके अलावाए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निवेश के प्रति दिलचस्पी पर भी बाजार की नजर होगी।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


