8 जून से मोदी सरकार फिर बेचेगी सस्ता सोना, अगले साल तक 54,000 रुपये पहुंच सकती है 10 ग्राम Gold की कीमत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण शेयर बाजार की अनिश्चितता की वजह से  गोल्ड में निवेश बेहतर माना जाता है
  • यह एक ऐसा विकल्प है, जिसमें जोखिम कम और रिटर्न अच्छा होता है
  • अगर आप भी गोल्ड में निवेश..
8 जून से मोदी सरकार फिर बेचेगी सस्ता सोना, अगले साल तक 54,000 रुपये पहुंच सकती है 10 ग्राम Gold की कीमत

कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण शेयर बाजार की अनिश्चितता की वजह से  गोल्ड में निवेश बेहतर माना जाता है। यह एक ऐसा विकल्प है, जिसमें जोखिम कम और रिटर्न अच्छा होता है। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो मोदी सरकार 8 जून से एक बार फिर सोने में निवेश का मौका देने जा रही है। मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बांड की तीसरी किस्त के तहत 8 जून से लेकर 12 के बीच इसका सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले अप्रैल और मई की सीरीज में रिकॉर्ड निवेश हुआ था।

54,000 तक जा सकता है सोने का भाव

बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ महीनों के अंदर सोना 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। अभी की बात करें तो यह  48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चुका है और 47000 के आसपास बना हुआ है। बता दें पिछले एक साल में गोल्ड पर 40 फीसदी का रिटर्न  मिला है।वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल  की एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 के पहले तिमाही के दौरान गोल्ड में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट डिमांड देखने को मिली है। इस रिपोर्ट में कहा गया, 'साल-दर-साल के आधार पर इस दौरान गोल्ड डिमांड 80 फीसदी बढ़करर 539.6 टन रहा।'

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के नियम 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने वाला व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। बॉन्ड को ट्रस्टी व्यक्तियों, HUF, ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा. वहीं ग्राहकी की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम प्रति व्यक्ति, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों के लिए 20 किलोग्राम और प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) समान होगी।

यह भी पढ़ें: फिजिकल गोल्ड, ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बांड में कौन सबसे बेहतर, जानें यहां

ऐसे तय होगी कीमत

इश्यू प्राइस पर RBI ने कहा कि यह भारतीय बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता के सोने के क्लोजिंग प्राइस के साधारण औसत के आधार पर तय होता है। वहीं ऑनलाइन खरीदने पर इस पर 50 रुपये प्रति ग्राम या 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट मिलती है। SGB को बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (NSE और BSE) के माध्यम से बेचा जाएगा। 

2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ​इंटरेस्ट 

यह भी जानना जरूरी है कि इन बॉन्ड्स की अवधि 8 साल की होती है और 5वें साल के बाद ही प्रीमैच्योर विड्रॉल किया जा सकता है। इसकी सबसे खास बात होती है कि निवेशक को सोने के भाव बढ़ने का लाभ तो मिलता ही है. साथ ही उन्हें इन्वेस्टमेंट रकम पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ​इंटरेस्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 24 से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताज भाव

  • तीसरी सीरीज: 8 जून से लेकर 12 के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी।
  • चौथी सीरीज: 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी की जाएगी।
  • पांचवीं सीरीज: 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
  • छठी सीरीज: 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।

पहली सीरीज में 822 करोड़ का निवेश

पहली सीरीज में 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच इसका सब्सक्रिप्शन हो चुका है। पहली किस्त 28 अप्रैल को जारी की गई। गोल्ड बांड की अप्रैल सीरीज को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज दिखा है। आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल सीरीज को 17.73 लाख यूनिट के लिए करीब 822 करोड़ का सब्सक्रिप्शन मिला। यह अक्टूबर 2016 के बाद सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन है। अप्रैल सीरीज में गोल्ड बांड का भाव 4,639 प्रति ग्राम तय किया गया था।

दूसरी किस्त में 25 लाख यूनिट बिका सोना

सरकार ने मई महीने में गोल्ड बॉन्ड्स के जरिये 25 लाख यूनिट बेचकर 1,168 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड  के जरिए होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। 11 से 15 मई के बीच सब्स​क्रिप्शन में एक यूनिट गोल्ड का भाव 4,590 रुपये था। मई के पहले गोल्ड बॉन्ड के ​जरिये सबसे अधिक कमाई अक्टूबर 2016 में हुई थी. अक्टूबर 2016 में कुल 1,082 करोड़ रुपये का सब्सक्रिप्शन हुआ था, जिसमें कुल 35.98 लाख यूनिट बेचे गए थे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,