Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें 21 सितंबर का ताजा भाव
Gold Price Today 21st September 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली। जबकि चांदी 1764 रुपये सस्ती हो गई है। आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव...
Gold Price Today 21st September 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली। जबकि चांदी 1764 रुपये सस्ती हो गई है। आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव शुक्रवार के मुकाबले 8 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला, लेकिन बाद में यह 279 रुपये टूटकर 51341 रुपये पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''डॉलर में सुधार के साथ सोने की कीमत दबाव में रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ''डॉलर की विनिमय दर में वृद्धि के साथ सोना शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और इसमें गिरावट आई।
यह भी पढ़ें: सोना ऑल टाइम हाई से अभी भी 4634 रुपये सस्ता, दिवाली तक कहां जाएगा भाव, जानें यहां
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 21 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
21 सितंबर का फाइनल रेट
धातु | 21 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 51341 | 51620 | -279 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 51135 | 51413 | -278 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 47028 | 47284 | -256 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38506 | 38715 | -209 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 30034 | 30198 | -164 |
Silver 999 | 64141 Rs/Kg | 65905 Rs/Kg | -1764 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 326 रुपये टूटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में मूल्यवान धातु 52,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।चांदी की कीमत भी 945 रुपये लुढ़क कर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबार में यह 69,234 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रही। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही
कमजोर मांग से वायदा बाजार में भी सोना टूटा
हाजिर मांग कम होने से वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.44 प्रतिशत गिरकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 225 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 8,443 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 243 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत नरम होकर 51,617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। उधर, न्यूयार्क में सोना 0.37 प्रतिशत टूटकर 1,954.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
सुबह का रेट
धातु | 21 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 51612 | 51620 | -8 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 51405 | 51413 | -8 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 47277 | 47284 | -7 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38709 | 38715 | -6 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 30193 | 30198 | -5 |
Silver 999 | 65010 Rs/Kg | 65905 Rs/Kg | -895 |
यह भी पढ़ें: सोने में छूट घटी, त्योहारी तेजी लौटेगी, यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
इनपुट: एजेंसी