टैक्सपेयर्स को मिला 1.12 लाख करोड़ रुपए रिफंड, जानिए कब तक का है डाटा

Nov 03, 2021 06:56 pm ISTDeepak Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
share

चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से एक नवंबर के बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1.12 लाख करोड़ रुपए रिफंड मिला है। सीबीडीटी ने 91 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स को 1,12,400 करोड़ रुपये वापस...

टैक्सपेयर्स को मिला 1.12 लाख करोड़ रुपए रिफंड, जानिए कब तक का है डाटा

चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से एक नवंबर के बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1.12 लाख करोड़ रुपए रिफंड मिला है। सीबीडीटी ने 91 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स को 1,12,400 करोड़ रुपये वापस किए।

आयकर विभाग ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से एक नवंबर, 2021 के बीच 91.30 लाख से अधिक करदाताओं को 1,12,489 करोड़ रुपये वापस किये। आयकर मद में 89,53,923 करदाताओं को 33,548 करोड़ रुपये वापस किये गये। वहीं कंपनी कर के अंतर्गत 1,75,692 करदाताओं को 78,942 करोड़ रुपये लौटाये गये।’’ विभाग ने कहा कि वापस की गयी राशि में 11,086.89 करोड़ रुपये के 58.22 लाख ‘रिफंड’ आकलन वर्ष 2021-22 के हैं।

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) November 3, 2021

इस बीच, आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक अग्रणी निर्माण समूह पर हाल ही में डाले गए छापे में 70 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि आयकर विभाग के तलाशी अभियान के दौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी आय के बारे में पता चला है। कंपनी ने इसे अपनी अघोषित आय के तौर पर स्वीकार भी कर लिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,