ऑनलाइन बीमा खरीदना सस्ता पर इन बातों का रखें ख्याल
मुख्य बातें
- कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बीमा पॉलिसी की ऑनलाइन खरीदारी बढ़ी है
- इस दौरान लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कोई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी या जीवन बीमा ले रहे हैं
- कई लोग नए ऑफर्स के साथ नई पॉलिसी भी ले..

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बीमा पॉलिसी की ऑनलाइन खरीदारी बढ़ी है। इस दौरान लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कोई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी या जीवन बीमा ले रहे हैं। कई लोग नए ऑफर्स के साथ नई पॉलिसी भी ले रहे हैं। इसका फायदा उठाकर साइबर ठग कम प्रीमियम का झांसा देकर लोगों को फंसा रहे हैं। इससे बचने के लिए बीमा नियामक इरडा ने बीमा लेने वालों को फर्जी ऑफर से सावधान रहने को भी कहा।
फर्जी ऑफर्स से सावधान रहें : बीमा नियामक इरडा ने आवेदकों को इंश्योरेंस के फर्जी ऑनलाइन ऑफर से बचने के लिए कहा है। लोगों में कोरोना महामारी के डर से हेल्थ इंश्योरेंस की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में इरडा की ओर से कहा गया है कि बाजार में कई फेक डिजिटल माध्यम से बहुत कम प्रीमियम पर पॉलिसी देने का झांसा दे रहे हैं। जिससे देश के लोगों को बचने की काफी जरूरत है।
नियामक ने शुरू की जानकारी देने की सुविधा: बीमा नियामक इरडा ने बीमा खरीदने वाले को सही जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। आप इरडा की बेवसाइट के जरिये बीमा खरीदने से पहले आसानी से सही जानकारी पा सकते हैं।
- ऑनलाइन बीमा खरीदने में व्यक्तिगत जानकारी देने समय सावधानी बरतें।
- दो-तीन कंपनियों की पॉलिसी को पहले ऑनलाइन जांचें, पढ़ें और फिर सही पॉलिसी खरीदें।
- अपनी जरूरत को जाने बगैर किसी भी ऑनलाइन पॉलिसी को किसी एजेंट के दबाव में आकर न खरीदें।
- ऑनलाइन बीमा खरीदने से पहले हमेशा कंपनी की शर्तों को पढ़ें, उसके बाद ही भुगतान करें।
- व्यक्तिगत पहचान की जानकारी प्रामाणिक वेबसाइट पर ही दें। अपने फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप में सिक्योरिटी सॉफ्टवेअर जरूर इंस्टॉल करें।
बीमा कंपनी ऑनलाइन बीमा खरीदारों को रियायत देती है क्योंकि इसमें एजेंट से लेकर कागजी खर्च बचता है। आप ऑनलाइन पॉलिसी खरीदकर हेल्थ इंश्योरेंस, जीवन बीमा या टर्म इंश्योंरेंस पर अच्छी रकम बचत कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


