Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Buy cheapest gold from here know why gold is expensive in North India

सबसे सस्ता सोना यहां से खरीदें, जानें क्यों महंगा है उत्तर भारत में Gold

दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के खरीदारों से रौनक बढ़ जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सोना खरीदने की परम्परा। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Nov 2020 02:11 PM
हमें फॉलो करें

दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के खरीदारों से रौनक बढ़ जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सोना खरीदने की परम्परा। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन त्योहारों पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह जान लीजिए कि दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलाता है?

बता दें दुबई के दिएरा में गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है।  इसके अलावा यहां आप जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजार हैं, जहां से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। अगर भारत की बात करें तो केरल के कोच्चि शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आप कम कीमत में सोने की खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर नए गहने से ज्यादा पुराने सोने के गहने बदलने का चलन सबसे अधिक है।

इन देशों में मिलता है सस्ता और अच्छी वैरायटी का सोना

सस्ता सोना खरीदने के लिए आप थाइलैंड की राजधानी बैंकाक का भी चयन कर सकते हैं। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में अच्छी वैरायटी का गोल्ड मिल जाता है। यहां चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वहीं हांगकांग में भी सोना बेहद कम कीमत पर मिलता है। हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं। सस्ते सोने के लिए स्विट्जरलैंड भी काफी फेमस है। ज्यूरिख शहर में आपको हैंडमेट डिजाइनर गहने मिलते हैं।

उत्तर के राज्यों और दक्षिण के राज्यों में सोने के भाव में बड़ा अंतर

भारत में उत्तर के राज्यों और दक्षिण के राज्यों में सोने के भाव में बड़ा अंतर है। पिछले दिनों मालाबार गोल्ड डायमंड्स के चेयरमैन अहमद एमपी ने कहा, "वन इंडिया, वन गोल्ड रेट की पॉलिसी लागू करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। सोने की एक समान कीमतों से ग्राहकों को भी फायदा होगा। जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में ज्वैलरी पर टैक्स का एक रेट है। "

उन्होंने कहा, "भारत में सिर्फ एक करेंसी है, इसलिए दूसरे देशों की तरह यहां कोई दिक्कत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की सिर्फ एक कीमत है. इसलिए भारत में भी ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है।  दक्षिण भारत में कई सालों से सोने की कीमतें उचित रही हैं और बायबैक सिस्टम भी रहा है। यहां ज्वैलर्स ज्यादा मार्जिन नहीं वसूलते हैं।" 

उत्तर भारत में ज्वैलर्स वसूलते हैं ज्यादा मार्जिन 

अहमद एमपी के मुताबिक उत्तर भारत में ज्वैलर्स ज्यादा मार्जिन वसूलते हैं, जिससे कीमतें काफी बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा, "ज्वैलर्स को बायबैक रेट डिस्प्ले करना चाहिए, क्योंकि रीइसाक्लिंग से सोने की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ता है। आप बायबैक पर 2 फीसद या इसके आसपास मार्जिन ले सकते हैं।"

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें