ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिजनेसBudget 2023: पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत, जानें कितना जमा कर सकेंगी महिलाएं

Budget 2023: पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत, जानें कितना जमा कर सकेंगी महिलाएं

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ससंद में बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम लेकर आई है।

Budget 2023: पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत, जानें कितना जमा कर सकेंगी महिलाएं
Varsha Pathakलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 12:30 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ससंद में बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम लेकर आई है। इसे 'महिला सम्मान बचत योजना' नाम दिया गया है। इस योजना के तहत महिला या लड़की के नाम पर 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। इस पर 7.5% का ब्याज दिया जाएगा। महिला सम्मान बचत योजना मार्च 2025 तक रहेगा। 

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आजाद भारत में लगातार पांच बजट पेश करने वालीं पांचवीं मंत्री हैं। उनके अलावा लगातार पांच बजट और बजट भाषण देने वाले नेताओं में अरुण जेटली, पी. चिदंबरम यशवंत सिन्हा, मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई हैं।

यहां पढ़ें बजट 2023 का पूरा ब्योरा

सरकार का आखिरी पूर्ण बजट
आपको बता दें कि ये नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। दरअसल, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2024 में सरकार का अंतरिम बजट आएगा। आमतौर पर अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं करती है। हालांकि, लोकलुभावन ऐलान जरूर किए जाते हैं।
 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।