Budget 2023:पर्यटन को बढ़ावा देने वाले ऐलान संभव, इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स से राहत भी मिल सकती है

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget 2023: देश में सरकार तमाम पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स से जुड़ी राहत भी दे सकती है
Budget 2023:पर्यटन को बढ़ावा देने वाले ऐलान संभव, इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स से राहत भी मिल सकती है

Budget 2023: देश में सरकार तमाम पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स से जुड़ी राहत भी दे सकती है। सूत्रों के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वैश्विक आर्थिक हालात और बदलते समीकरणों को देखते हुए कुछ क्षेत्रों के ऊपर से सब्सिडी का बोझ भी घटाया जा सकता है।

मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक सरकार ने पर्यटन उद्योग जगत से जुड़े सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनको बजट में शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई ने वित्तमंत्रालय को भेजे अपने सुझावों में मांग की थी कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाए। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर अच्छा खासा रोजगार पैदा होता है।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: पीएम आवास योजना शहरी और ग्रामीण को इस बार भी मिल सकता है भारी भरकम बजट, 84 लाख घरों का लक्ष्य

उद्योग जगत को अपनी मांग के अनुरूप उम्मीद है कि सरकार निर्यातकों की तरह विदेशी पर्यटकों को सेवाएं देने के एवज में इस क्षेत्र को भी टैक्स छूट वाली योजानाओं में शामिल कर सकती है। देश में हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नदी मार्ग से सबसे लंबी यात्रा का लग्जरी क्रूज भी चलाया गया है। ऐसे में सरकार आने वाले दिनों में इस ओर और फोकस बढ़ाने के साथ-साथ तैयार किए जाने वाले नए इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप भी पेश कर सकती है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,