अडानी ग्रुप को NDTV पर मिली गुड न्यूज, ASM से बाहर हुई मीडिया कंपनी
बता दें कि अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि समूह ने आरोपों को आधारहीन बताया।

अडानी ग्रुप को बड़ी खुशखबरी मिली है। ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV को बीएसई और एनएसई ने 22 मई से अतिरिक्त निगरानी ढांचे यानी ASM से बाहर करने का ऐलान किया है। दोनों एक्सचेंजों ने 17 मार्च को NDTV को लॉन्ग टर्म के ASM के दूसरे चरण से पहले चरण में स्थानांतरित कर दिया था।
बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों पर उपलब्ध दो अलग-अलग सर्कुलर के मुताबिक शेयर को 22 मई से प्रभावी ASM ढांचे से बाहर रखा जाना है। दोनों शेयर बाजारों ने पिछले सप्ताह अडानी समूह की कंपनियों- अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी ग्रीन एनर्जी को ASM ढांचे से बाहर कर दिया था।
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि समूह ने आरोपों को आधारहीन बताया।
शेयर में आई थी तेजी: अडानी समूह की कंपनी NDTV के शेयर में बीते शुक्रवार को 4 प्रतिशत की तेजी आई। इस शेयर की कीमत बीएसई पर 177.60 रुपये थी। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 3.53% की तेजी रही।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

