BSE ने की गोल्ड मिनी और सिल्वर किलो ऑप्शंस ट्रेडिंग की शुरुआत, खुदरा कारोबारियों को मिलेगा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई।
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कमोडिटी मार्केट के भागीदारों को नए उत्पादों की पेशकश करने की कोशिशों के तहत बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने सोमवार को सर्राफा धातुओं सोने और चंदी में छोटी लॉट के कॉन्ट्रैक्ट्स में विकल्प (डेरिवेटिव)..
BSE ने की गोल्ड मिनी और सिल्वर किलो ऑप्शंस ट्रेडिंग की शुरुआत, खुदरा कारोबारियों को मिलेगा फायदा

कमोडिटी मार्केट के भागीदारों को नए उत्पादों की पेशकश करने की कोशिशों के तहत बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने सोमवार को सर्राफा धातुओं सोने और चंदी में छोटी लॉट के कॉन्ट्रैक्ट्स में विकल्प (डेरिवेटिव) कारोबार शुरू किया। इसमें गोल्ड मिनी और सिल्वर किलो जैसे अनुबंधों के ऑप्शंस सौदे शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एकसचेंज (एनएसई) में गोल्ड मिनी में 8 जून से विकल्प कारोबार की शुरुआत होगी। 
    
एक्सचेंज के बयान के अनुसार 100 ग्राम वर्ग में 'गोल्ड मिनी' और चांदी में 'सिल्वर किलो' अनुबंध की शुरुआत की गई। ऑप्शंस सौदों के माध्यम से वायदा कारोबारियों को अपनी भविष्य की कीमतों में घट-बढ़ से बचाव के लिए ओट मिल जाती है। इसमें अनुबंध के धारक अथवा खरीदार माल पूर्व निर्धारित दाम पर अन्य पक्ष को खरीद अथवा बेच सकता है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य एस.के. मोहंती ने इन नए ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुबंध शुरू करने का यह सही समय है। 

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशीष कुमार चौहान ने इस अवसर पर कहा, ''बीएसई कमोडिटी के प्लेटफॉर्म पर माल अनुबंध में ऑप्शंस कारोबार की शुरुआत से छोटे आभूषण विक्रेताओं, खुदरा कारोबारियों को मूल्य जोखिम को कम करने में काफी मदद मिलेगी।" बीएसई के चीफ बिजनेस ऑफिस समीर पाटिल ने कहा कि ये अनुबंध डिलिवरी वाले अनुबंध होंगे और इनकी समाप्ति के समय माल की भौतिक डिलीवरी होने के साथ ही सौदे समाप्त हो जाएंगे।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।