Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bitcoin Ether and Dogcoin fall again Shiba Inu down 11 - Business News India

Bitcoin, Ether और Dogcoin फिर लुढ़कीं, शिबा इनु में 11% की गिरावट

क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों (Cryptocurrency Prices) में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली। दुनिया की मोस्ट पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin करीब 2.98 पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है।

Bitcoin, Ether और Dogcoin फिर लुढ़कीं, शिबा इनु में 11% की गिरावट
Ashutosh Kumar लाइव मिंट, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 01:21 PM
हमें फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों (Cryptocurrency Prices) में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी और मोस्ट पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin करीब 7.7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 21,968 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं ईथर (Ether) की कीमतों में भी 5 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। Coin market cap के अनुसार शुक्रवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। लेकिन पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 5.92 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1.05 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर फ्लैट रहा, यह गुरुवार को 1.09 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर था। 

Shiba Inu में आई तगड़ी गिरावट 
शिबा इनु (Shiba Inu) की कीमत में पिछले 24 घंटे में लगभग 11 पर्सेंट की कमी आई है। जबकि बीएनबी (BNB) भी शुक्रवार को 4.7% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी। पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर डिजिटल करेंसीज गिरावट के साथ ही ट्रेड कर रही हैं। पिछले 24 घंटे में सोलोना (Solona) में 6.13 पर्सेंट और रिप्पल (Ripple) में 4.40 पर्सेंट  की गिरावट देखने को मिली है। 

Ether और Dogcoin में भी गिरावट जारी
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) की कीमतों में शुक्रवार को 5 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। ईथर शुक्रवार को 1,753 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। ईथर 31 मई के बाद पहली बार शनिवार को 2,000 डॉलर के ऊपर गई थी। वहीं पिछले 24 घंटे में डॉग कॉइन की कीमत में भी 9.34 पर्सेंट की गिरावट आई है।

2022 की शुरुआत से हीं दिखा उतार-चढ़ाव
Crypto Market में मई और जून में गिरावट देखने को मिली है। बढ़ी हुई महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के कारण इनवेस्टर्स सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। पिछले दिनों कुछ क्रिप्टोकरेंसी लेंडर ने अपने ग्राहकों को डिजिटल करेंसी निकालने से रोक दिया था। लेकिन, जुलाई महीने में कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी। जुलाई महीने में बिटकॉइन 17 प्रतिशत की बढ़त पर ट्रेड कर रहा था।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें