ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Businessbill gates again in 100 billion doller club

20 साल बाद गेट्स की दौलत फिर 100 अरब डॉलर, सिर्फ 2 ही शख्स इस क्लब में

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बाद सौ अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं। उनकी कमाई करीब सात लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। गेट्स ने 20 साल बाद...

20 साल बाद गेट्स की दौलत फिर 100 अरब डॉलर, सिर्फ 2 ही शख्स इस क्लब में
एजेंसी,वाशिंगटनThu, 21 Mar 2019 05:01 AM
ऐप पर पढ़ें

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बाद सौ अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं। उनकी कमाई करीब सात लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। गेट्स ने 20 साल बाद दोबारा 100 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल की है। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 146 अरब डॉलर (10.07 लाख करोड़ रुपए) है और वे दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं। गेट्स का दूसरा नंबर है। बेजोस की नेटवर्थ में इस साल अब तक 20.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस दौरान गेट्स की नेटवर्थ 9.5 अरब डॉलर बढ़ी है। 

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 2800 अरबपतियों की संपत्ति का आकलन किया है, इसमें 145 की संपत्ति दस अरब डॉलर से ज्यादा है। गेट्स अपने एनजीओ बिल एंड मिलिंडा गेट्स के जरिये अब तक 35 अरब डॉलर से ज्यादा दान में दे चुके हैं। उधर, बेजोस ने पिछले साल इस काम की शुरुआत की है। 2018 में उन्होंने दो अरब डॉलर की राशि दान की है।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले साल चीनी कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी मौजूदा नेटवर्थ 55 अरब डॉलर (3.79 लाख करोड़ रुपये) है।

हर 2 महीने में नया लोन ले रहे हैं युवा, चौंकाने वाले हैं आंकड़ें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें