Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़biggest gain in the stock market in june month Sensex jumped 386 points

शेयर मार्केट : जून में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, सेंसेक्स 386 अंक उछला, बाजार में बहार लौटी

रुपये की स्थिति सुधरने से शुक्रवार को बाजार में बहार लौटी। इससे सेंसेक्स 386 अंक चढ़ गया। इस साल 31 मई के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है। निफ्टी 125.20 अंक की तेजी से 10,714.30 अंक...

शेयर मार्केट : जून में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, सेंसेक्स 386 अंक उछला, बाजार में बहार लौटी
मुंबई। एजेंसी  Fri, 29 June 2018 06:23 PM
हमें फॉलो करें

रुपये की स्थिति सुधरने से शुक्रवार को बाजार में बहार लौटी। इससे सेंसेक्स 386 अंक चढ़ गया। इस साल 31 मई के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है। निफ्टी 125.20 अंक की तेजी से 10,714.30 अंक पर बंद हुआ। 
यूरोपीय संघ में प्रवासी समझौते पर लगी मुहर ने विदेशी बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार की गिरावट को भी थाम लिया। इसके अलावा कच्चे तेल का बाजार माहौल भी निवेशकों के अनुकूल साबित हुआ। निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 35,128.16 अंक पर मजबूती के साथ खुला और लगातार सकारात्मक दायरे में बना रहा। कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 35,459.05 अंक भी छुआ। अंत में सेंसेक्स 385.84 अंक के लाभ से 35,423.48 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 452.40 अंक टूटा था। निफ्टी 125.20 अंक के लाभ से 10,714.30 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में साप्ताहिक आधार पर नुकसान रहा। इससे पिछले पांच सप्ताहों में ये लाभ में रहे थे। 

छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर
छोटी और मंझोली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 275.09 अंक की बढ़त में 15,450.90 अंक पर और स्मॉलकैप 301.76 अंक की बढ़त में 16,032.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,730 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,841 में तेजी और 744 में गिरावट रही, जबकि 145 कंपनियों के शेयरों में भाव अपरिवर्तित रहे।
 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें