पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगाम, जानें दिल्ली से पटना तक आज का रेट

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today 8th July 2020:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहत भरी खबर ये है कि बुधवार को तेल के दाम स्थिर रहे
  • डीजल-पेट्रोल की तेजी पर फिर ब्रेक लग गया
  • बता दें लगातार..
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगाम, जानें दिल्ली से पटना तक आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 8th July 2020:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहत भरी खबर ये है कि बुधवार को तेल के दाम स्थिर रहे। डीजल-पेट्रोल की तेजी पर फिर ब्रेक लग गया। बता दें लगातार सात दिन शंत रहने के बाद मंगलवार को तेल के दाम एक बार फिर बढ़ गए थे। आज दिल्ली में डीजल अब 80 रुपये 78 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल 80 रुपये 43 पैसे लीटर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 8 जुलाई 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 80.78
मुंबई 87.19 79.05
चेन्नै 83.63 77.91
कोलकाता 82.1 75.89
नोएडा 81.08 72.8
लखनऊ 80.98 72.7
रांची 80.29 76.73
पटना 83.31 77.61
चंडीगढ़ 77.41 72.18
बेंगलुरु 83.04 76.79

 

एक महीने में पेट्रोल की कीमतें 21 और डीजल की 23 बार बढ़ीं

पेट्रोल में जून से अब तक 12.86% और डीजल के रेट में 16.41% प्रति लीटर का उछाल आ चुका है। वहीं इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की बात करें तो यह एक महीने में 1.89 फीसद चढ़ा है। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमतें 21 बार और डीजल की 23 बार रिवाइज हो चुकी हैं। इस दौरान दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में इजाफा ही हुआ। कीमतें बढ़ने से पहले दिल्ली में 6 जून को पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर था।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,