Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, आज के रेट के साथ जानें कहां खुली ज्वैलरी शॉप

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 12th May 2020: लॉकडाउन 3.0 अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है तो वहीं लॉकडाउन 4 की तैयारी भी शुरू हो गई
  • इसके बीच सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, आज के रेट के साथ जानें कहां खुली ज्वैलरी शॉप

Gold-Silver Price Today 12th May 2020: लॉकडाउन 3.0 अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है तो वहीं लॉकडाउन 4 की तैयारी भी शुरू हो गई। इसके बीच सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव आज सुबह सोमवार के मुकाबले 219 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर 46004 रुपये पर पहुंच गया। लेकिन दोपहर बाद कीमतों में कुछ कमी आई और 89 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ 45883 रुपये पर आ गई। आज चांदी 195 रुपये प्रतिकिलो नरम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 12 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे।

12 मई 2020 को इस भाव पर बिका सोना-चांदी

धातु12 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)11 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)
Gold 9994588345785
Gold 9954569945602
Gold 9164202841939
Gold 7503441234339
Gold 5852684126784
Silver 99943005 Rs/Kg43200 Rs/Kg

स्रोत: ibjarates

तनिष्क ने स्टोर खोलने शुरू किए

टाटा के आभूषण ब्रॉन्ड तनिष्क ने देश भर में अपने 328 स्टोर को फिर से खोलने की घोषणा की है। करीब डेढ़ महीने से बंद पड़े स्टोर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा और इसकी शुरुआत रविवार को 50 स्टोर के साथ हुई। तनिष्क ने एक बयान में कहा कि वह स्टोर को फिर से खोलने और इनके परिचालन के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा व बचाव के सभी नियमों का अनुपालन करेगा। कंपनी ने कहा कि उसने स्वर्ण मानक सुरक्षा ई-बुक की शुरुआत की है। इससे ग्राहकों और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा व कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

मांग बढ़ने से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 104 रुपये बढ़कर 45,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 104 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 12,900 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलीवरी के लिए सोना की कीमत 119 रुपये या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,125 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 7,713 लॉट। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,708.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 0.08 प्रतिशत चढ़ कर 43,265 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा भाव 35 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 43,265 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 6,636 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर माह में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 94 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत सुधरकर 43,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 169 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.78 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या है गोल्ड 999

हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें: बाजार रेट से सस्ता यहां मिल रहा है सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,