Gold Price Today 11th January 2021 : शेयर बाजार में तेजी और वैक्सीनेशन की खबर से सर्राफा बाजार बीमार हो गया है। आज सोने-चांदी के रेट में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 911 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49510 रुपये पर खुला और 887 रुपये के नुकसान के साथ शाम को 49534 पर बंद हुआ। जबकि चांदी 3303 रुपये के भारी नुकसान के साथ 64071 रुपये प्रति किलो पर खुली और थोड़ा सुधार करते हुए 65013 पर बंद हुई। पिछले 4 कारोबारी दिन में सोने के भाव में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की कमी आ चुकी है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। इसी के रेट से केंद्र सरकर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत भी तय करती है।
यह भी पढ़ें: FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसद तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं ये बैंक
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 11 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
11 जनवरी को सोने-चांदी का शाम का भाव
धातु | 11 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 8 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49534 | 50421 | -887 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49336 | 50219 | -883 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45373 | 46186 | -813 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37151 | 37816 | -665 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28977 | 29496 | -519 |
Silver 999 | 65013 | 67374 | -2361 |
सुबह का भाव
धातु | 11 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 8 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49510 | 50421 | -911 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49312 | 50219 | -907 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45351 | 46186 | -835 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37133 | 37816 | -683 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28963 | 29496 | -533 |
Silver 999 | 64071 Rs/Kg | 67374 Rs/Kg | -3303 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 389 रुपये चढ़ा
रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 48,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,137 रुपये की तेजी के साथ 64,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 63,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें: तीन दिन में सोना 2022 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 6157 रुपये लुढ़की, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से 1530 रुपये हुआ सस्ता
सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 24 पैसे की गिरावट देखी गई और मूल्य घटकर 73.48 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना लाभ दर्शाता 1,853 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.14 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के कारण सोने में लिवाली बढ़ गई, जिससे मजबूत डॉलर के बावजूद रुपये में शुक्रवार के निम्न बंद स्तर से वापस तेजी लौट आई।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।