लॉकडाउन में सोने-चांदी के रेट में एक और बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम 24 से 18 कैरेट Gold का ताजा भाव

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 27th May 2020:  बुधवार 27 मई को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है
  • 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 46290 रुपये पर आ गया   मंगलवार के मुकाबले आज सोना..
लॉकडाउन में सोने-चांदी के रेट में एक और बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम 24 से 18 कैरेट Gold का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 27th May 2020: बुधवार 27 मई को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 46290 रुपये पर आ गया मंगलवार के मुकाबले आज सोना 509 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज 625 रुपये प्रति किलो ग्राम टूटकर चांदी 47000 रुपये पर आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 27 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे...

27 मई 2020: सोने-चांदी का ताजा भाव (फाइनल)

धातु27 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)26 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 9994629046799-509
Gold 9954610546617-512
Gold 9164240242868-466
Gold 7503471835099-381
Gold 5852708027377-297
Silver 99947000 Rs/Kg47625 Rs/Kg-625 Rs/Kg

वहीं 24 कैरेट सोना यानी गोल्ड 999 का भाव मंगलवार के मुकाबले 509 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 512 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 466 रुपये टूटकर 42402 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

पहले पता कर लें सोने का रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी या बिकवाली से पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर स्पॉट का रेट पता कर सकता है। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में 3 फीसदी का जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: 8 जून से मोदी सरकार फिर बेचेगी सस्ता सोना, अगले साल तक 54,000 रुपये पहुंच सकती है 10 ग्राम Gold की कीमत

सोना बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। यहां बताना जरूरी है कि पहले से भाव का पता होने पर ज्वैलर से आप अच्छा दाम हासिल कर सकते हैं। असली सोना 24 कैरेट का ही होता है, लेकिन इसके अभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।

क्या है गोल्ड 999

हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,