Gold Price Today: लॉकडाउन 5.0 के पहले दिन सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी पहुंची 50000 के पार
मुख्य बातें
- Gold-Silver Price Today 1st june 2020: लॉकडाउन 5.0 के पहले ही दिन बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला
- सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में सुबह 377 रुपये प्रति..

Gold-Silver Price Today 1st june 2020: लॉकडाउन 5.0 के पहले ही दिन बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में सुबह 377 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी देखी गई जो दोपहर तक घटकर 114 रुपये पर आ गई, जिसके बाद सोना 47043 रुपये पर आ गया। शुक्रवार को यह 46929 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिका था। वहीं चांदी में सुबह 1575 रुपये प्रति किलोग्राम का जबरदस्त उछाल देखने को मिली और चांदी अब 50000 के पार पहुंच गई बाद में मांग कमजोर होने के कारण यह 895 रुपये तेजी के साथ 49330 रुपये पर आ गईइंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 1 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे..
एक जून फाइनल रेट
| धातु | 1 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 29 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 | 47043 | 46929 | 114 |
| Gold 995 | 46855 | 46741 | 114 |
| Gold 916 | 43091 | 42987 | 104 |
| Gold 750 | 35282 | 35197 | 85 |
| Gold 585 | 27520 | 27453 | 67 |
| Silver 999 | 49330 Rs/Kg | 48435 Rs/Kg | 895 Rs/Kg |
22 कैरेट और 23 कैरेट सोने का ताजा भाव
आज सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 47306 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 46855 पर आ गया। वहीं 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 46855 रुपये पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 104 रुपये बढ़कर 43091 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
एक जून सुबह का रेट
| धातु | 1 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 29 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 | 47306 | 46929 | 377 |
| Gold 995 | 47117 | 46741 | 376 |
| Gold 916 | 43332 | 42987 | 345 |
| Gold 750 | 35480 | 35197 | 283 |
| Gold 585 | 27647 | 27453 | 194 |
| Silver 999 | 50010 Rs/Kg | 48435 Rs/Kg | 1575 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में 931 रुपये सस्ता हुआ सोना, पहले में सबसे ज्यादा 2610 रुपये उछला था 24 कैरेट Gold
हाजिर मांग और वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 226 रुपये की तेजी के साथ 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 226 रुपये या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 789 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
यह भी पढ़ें: सेंसेक्स में 879 अंकों की छलांग के साथ शेयर बाजार बंद, अनलॉक के पहले दिन 9,826 पर लॉक हुआ Nifty
सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 91 रुपये या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 15,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,753.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।
करीब दो माह के अंतराल के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार खुले
एक लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी के हाजिर सर्राफा बाजार सोमवार को फिर से खुल गए, लेकिन सोने की मानक दर अभी मिलनी बाकी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लागू किये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाऊन के कारण हाजिर सर्राफा बाजार बंद रहे। लॉकडाऊन के कारण लगाये गये प्रतिबंधों में अब ढील दी गई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ''भारत में हाजिर सर्राफा बाजार ने सोमवार को पुन: खुलने का संकेत दिया है जहां दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को कुछ दुकानें खुलीं। पटेल ने कहा कि बाजार तो खुल गये हैं लेकिन मूल्य निर्धारित करने वाली दरें नहीं आ रही हैं। बाजार निर्धारण दरें वे हाजिर दरें हैं जो व्यापारी, खुदरा ग्राहकों को बेचने के लिए मानक दर के रूप में उपयोग में लाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,742 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव तेजी के साथ 18.32 डॉलर प्रति औंस था।पहले पता कर लें सोने का रेट
अगर आप सोना या चांदी खरीदने या बेचने जा रहे हैं तो पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। पहले से भाव का पता होने पर ज्वैलर से आप अच्छा दाम हासिल कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर स्पॉट का रेट पता कर सकता है। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।
ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें
ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।
क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
(इनपुट: एजेंसी)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


