Gold Price Today 1st September 2020: 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आचुका सोना एक बार फिर उछला है। वहीं चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम तेजी के साथ खुले। 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार की तुलना में 155 रुपये महंगा खुला और शाम को 329 रुपये की बढ़त के साथ 51575 रुपये पर बंद हुआ। सोना पहले 155 रुपये चढ़कर 51401 रुपये पर खुला था। वहीं चांदी 1696 रुपये बढ़कर 67630 रुपये पर खुली लेकिन शाम तक इसमें बढ़त आई। ये 2,468 रुपये की तेजी के साथ 68402 रुपये पर बंद हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 1 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 1 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 31 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 51575 | 51246 | 329 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 51368 | 51041 | 327 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 47243 | 46941 | 302 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38681 | 38435 | 246 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 30171 | 29939 | 232 |
Silver 999 | 68402 Rs/Kg | 65934 Rs/Kg | 2,468 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें: Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।
पिछले हफ्ते का हाल: रुपये में तेजी से फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर बीते सप्ताह सोने-चांदी में नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर का सोना वायदा पिछले सप्ताह 567 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत टूट कर सप्ताहांत पर बाजार बंद होते समय 51,448 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सितंबर का सोना मिनी वायदा भी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,050 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी का सितंबर वायदा 1,091 रुपये यानी 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,976 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। नवंबर का चांदी मिनी वायदा भी 1.05 फीसदी लुढ़ककर सप्ताहांत पर 68,836 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 31 अगस्त का रेट