Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bernard Arnault become second richest man in world and take bill gates place

बिल गेट्स को पछाड़कर बने दुनिया का दूसरे सबसे अमीर, जानें कौन है ये शख्स

ब्लूमबर्ग बिलियेनयर इंडेक्स ने बुधवार को दौलतमंदों की नई सूची जारी की। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।   महंगे...

बिल गेट्स को पछाड़कर बने दुनिया का दूसरे सबसे अमीर, जानें कौन है ये शख्स
हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Thu, 18 July 2019 10:44 AM
हमें फॉलो करें

ब्लूमबर्ग बिलियेनयर इंडेक्स ने बुधवार को दौलतमंदों की नई सूची जारी की। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
 

महंगे तलाक के बावजूद बेजोस सबसे अमीर
अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले और गेट्स तीसरे स्थान पर हैं। गेट्स की संपत्ति घटने की सबसे बड़ी वजह उनके द्वारा किए जा रहे परोपकारी कार्य हैं। उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 35 अरब डॉलर की संपत्ति दान की है। इसे जोड़ लिया जाए तो वह आज भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स होंगे। सात साल में पहली बार है कि गेट्स अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

अर्नाल्ट लग्जरी उत्पाद बनाने वाली एलवीएमएच के सीईओ हैं। अर्नाल्ट की संपत्ति 108 अरब डॉलर है। उन्होंने 2019 में ही 39 अरब डॉलर (तीन लाख करोड़ रुपये) की दौलत बढ़ाई । उन्होंने शीर्ष 500 धनकुबेरों की सूची में सबसे लंबी छलांग लगाई है। बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे 83.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ चौथे और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 79.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें सबसे बड़े धनकुबेर हैं। 

1. मुकेश अंबानी सबसे धनवान भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 51.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें पायदान पर हैं। भारत के दूसरे अमीर शख्स विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, जो 20.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 48वें स्थान पर हैं। शिव नाडार 92वें और उदय कोटक 96वें स्थान पर हैं।

2. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को भले ही पत्नी मैकेंजी को तलाक में आधी संपत्ति दान में देनी पड़ी हो, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स का उनका तमगा कायम है। बेजोस की संपत्ति 125 अरब डॉलर है। वहीं मैकेंजी 40.3 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 22वें स्थान पर शुमार हैं और वह दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। विश्व की सबसे अमीर महिला फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट हैं।
अगले 15 दिन में हो जाएगी SBI बैंक की ये सर्विस फ्री, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें