Patanjali OrderMe: लोकल और स्वदेशी प्रॉडक्ट बेचने के लिए बाबा रामदेव की पतंजलि ला रही ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म OrderMe
पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देशवासियों से लोकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल की अपील की है। इस बीच बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि स्वदेशी प्रॉडक्ट्स के लिए नया ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म OrderMe...

पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देशवासियों से लोकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल की अपील की है। इस बीच बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि स्वदेशी प्रॉडक्ट्स के लिए नया ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म OrderMe लॉन्च करने जा रही है। इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में पतंजलि के अलावा दूसरी कंपनियों के मेड इन इंडिया और स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे।
इकनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, OrderMe के जरिए पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री के साथ ही पड़ोस की दुकानों को भी जोड़ा जाएगा, जो भारतीय प्रॉडक्ट्स बेचेंगी। कंपनी Orderme पर आने वाले ऑर्डर की कुछ ही घंटों के भीतर मुफ्त होम डिलीवरी करेगी। इसके लिए मोबाइल एप भी तैयार किया गया है।
इसके अलावा पतंजलि के 1500 डॉक्टर 24 घंटे लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श और योगा टिप्स देंगे। बताया जा रहा है कि इस प्लैटफॉर्म को अगले 15 दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।
पतंजलि आर्युर्वेद के प्रबंध निदेशक और सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने इस प्लान की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीएम मोदी की 'लोकल के लिए वोकल' अपील के मद्देनजर स्वदेशी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए यह मंच तैयार किया जा रहा है।
आर्चाय बालकृष्ण ने कहा, ''OrderMe पर केवल स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे। स्वदेशी उत्पाद बेचने वाले छोटे दुकानदारों और स्थानीय विक्रेताओं को भी जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें भी इस प्लैटफॉर्म का लाभ हो। उनके सामान को मुफ्त में डिलीवर किया जाएगा।'' उन्होंने यह भी कहा है कि माइक्रो, स्मॉल एंड मीडिया एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को भी इससे जोड़ा जाएगा और उनके उत्पादों को भी इस प्लैटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा।
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के सामने 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य का खाका पेश किया है। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए लोगों से देश में बने प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल की अपील की है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


