BharatPe के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किल, FIR दर्ज, ₹81 करोड़ के फ्रॉड का है मामला
बता दें कि जनवरी 2022 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद से वह BharatPe के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। पिछले साल मार्च में अशनीर ग्रोवर को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था।
फिनटेक फर्म BharatPe के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असल में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन शामिल हैं। इस प्राथमिकी में नामजद लोगों पर 409, 420, 467 और 120B समेत कुल 8 धाराएं लगाई गई हैं।
बता दें कि जनवरी 2022 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद से अशनीर BharatPe के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। पिछले साल मार्च में अशनीर ग्रोवर को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था।
₹81.28 करोड़ का मामला: दिसंबर 2022 में दिल्ली स्थित फिनटेक BharatPe ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दिल्ली पुलिस के EOW में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। इसमें ₹81.28 करोड़ की धोखाधड़ी, साजिश, जालसाजी और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया।
उसी महीने, BharatPe ने दिल्ली उच्च न्यायालय में भी एक दीवानी मुकदमा दायर किया। इसमें अशनीर ग्रोवर और उसके परिवार से अलग-अलग मदों में हुए नुकसान में ₹88.67 करोड़ से अधिक की वसूली की मांग की गई।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।